Images 2021 09 28T203746.332

जद यू पदाधिकारियों की घोषणा, त्यागी बने प्रधान महासचिव

नयी दिल्ली। जनता दल (यू) ने अपने राष्ट्रीय पदाधिकारयों की आज घोषणा की जिसमें श्री के सी त्यागी को एक बार फिर से प्रधान महासचिव नियुक्त कर दिया गया है जबकि पूर्व केन्द्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा को केन्द्रीय संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ लल्लन सिंह ने वर्ष 2021 ..22 के लिए पदाधिकारियों की कुल 18 सदस्यीय सूची जारी की। नये पदाधिकारियों में सांसद आलोक कुमार सुमन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के वफादार माने जाने वाले त्यागी को पार्टी ने एक बार फिर अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उनके अलावा नौ और महासचिव बनाये गये हैं जिनमेंं सांसद रामनाथ ठाकुर , पूर्व विधायक राम सेवक सिंह, पूर्व मंत्री मोहम्मद अली असरफ फातमी, संजय झा, विधान पार्षद गुमाम रसुल वलियावी, अफाक अहमद खान, प्रवीण सिंह, कमर आलम और हर्षवर्द्धन सिंह के नाम शामिल हैं।

पार्टी ने इसके अलावा पांच सचिव बनाये हैं, जिनमें सांसद आर पी मंडल के अलावा पूर्व विधायक विद्या सागर निषाद, रविन्दर प्रसाद सिंह, राजसिंह मान और राजीव रंजन प्रसाद को शामिल किया गया है।
उल्लेखनीय है कि पार्टी ने पिछले दिनों राजीव रंजन सिंह को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी थी जिसके बाद से पहली बार राष्ट्रीय पदाधिकारियों में यह बड़ा बदलाव किया गया है।

यह भी पढ़ें:  बिहार : कोरोना से बुजुर्ग महिला की मौत, राज्य में संक्रमितों की संख्या 1423 हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *