स्टार भारत के नए शो ‘बाघिन’ से वापसी कर रही अनेरी वजानी

अनिल बेदाग, मुंबई। अनेरी वजानी के प्रशंसकों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है।‘अनुपमा’, ‘खतरों के खिलाड़ी’ और ‘बेहद’ जैसे लोकप्रिय शो में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली यह प्रतिभाशाली अभिनेत्री एक रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ वापसी कर रही है।

अनेरी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर अपने आने वाले फिक्शन शो ‘बाघिन’ का प्रोमो शेयर किया है। यह शो 5 फरवरी, 2024 से स्टार भारत पर शुरू होने वाला है, और 8 फरवरी, 2024 से अतरंगी एप पर भी स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगा।

प्रोमो में अनेरी को पहले कभी न देखे गए अवतार में दिखाया गया है, जिसमें उनके पात्र को बाघिन की तरह दर्शाया गया है। इस वीडियो ने धूम मचा दी है, और इसे देखने के बाद हर कोई यह देखने के लिए उत्सुक है कि इस आगामी शो में क्या होगा।

baghinवह पहली बार इस तरह की कहानी में नजर आनेवाली है लेकिन दर्शकों के लिए तो यह तगड़ा मनोरंजन होने वाला है। क्योंकि अनेरी हर किरदार से लोगों का दिल जीत लेती है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *