Ananya Pandey

क्वेंटिन टारनटिनो की आखिरी फिल्म में काम करना चाहती हैं अनन्या पांडे

मुंबई। अनन्या पांडे ने फिल्म निर्माता क्वेंटिन टारनटिनो के साथ काम करने की इच्छा जताई और कहा कि मुझे उनकी आखिरी फिल्म में शामिल होना हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि वह भारत में निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ काम करना चाहती हैं। अनन्या ने जेद्दाह में रेड सी इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भाग लिया। डेडलाइन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान, उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माता करण जौहर ने उन्हें एक्टर बनने के लिए प्रेरित किया। उनके इंटरव्यू का वीडियो रेडिट पर है।

अनन्या ने कहा कि ‘कभी खुशी कभी गम’ और ‘कुछ कुछ होता है’ ने उन्हें एक्टर बनने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा, “यह बॉलीवुड की वह बड़ी फिल्म थी जिसके बारे में आप जानते हैं, मैं सभी गानों को रीक्रिएट करते हुए, डांस करते हुए और गाते हुए बड़ी हुई हूं और मुझे लगता है कि उन्होंने मुझे एक एक्ट्रेस बनने के लिए प्रेरित किया।”

यह भी पढ़ें:  कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला

यह पूछे जाने पर कि वह आगे किन निर्देशकों के साथ काम करना चाहती हैं, अनन्या ने जवाब दिया: ”संजय लीला भंसाली के साथ काम करना पसंद करूंगी। अगर मैं विश्व स्तर पर किसी को चुन सकूं, तो मैं कहूंगी… टारनटिनो। मैंने सुना है कि वह अपनी आखिरी फिल्म बना रहे हैं और मुझे किसी भी तरह उनकी 10वीं फिल्म में शामिल होना है। वर्कफ्रंट की बात करें तो अनन्या आखिरी बार आयुष्मान खुराना के साथ ‘ड्रीम गर्ल 2’ में नजर आई थीं। उनकी अगली फिल्म ‘खो गए हम कहां’ है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  गऊ भारत भारती का आठवां सर्वोत्तम सम्मान समारोह संपन्न 
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  मजदूर व किसान खाके सूखी रोटी बड़े आराम से सोते हैं
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *