मालदीव में इस तरह बर्थडे सेलिब्रेट कर रहीं अनन्या पांडे

Ananya Pandey

मुंबई। अनन्या पांडे 25 साल की हो गई हैं। अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने के लिए वह मालदीव में हैं। उनके कथित ब्वॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर भी उनके साथ हैं। वह उनके साथ अपना जन्मदिन मना रही हैं। मालदीव से अनन्या ने कई अपडेट शेयर किए हैं और बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियोज दिखाए हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा कि परफेक्ट मॉर्निंग है। सुहाना खान, शनाया कपूर से लेकर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाइया दी हैं।

अनन्या ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर समुद्र का एक खूबसूरत सीन शेयर किया है। अगली तस्वीर में स्ट्राबेरी स्लाइस के साथ पैनकेक है। प्लेट पर हैप्पी बर्थडे लिखा हुआ है। उनकी बेस्ट फ्रेंड सुहाना खान और शनाया कपूर ने विश किया। सुहाना ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा, ‘मेरी बेस्टी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।’

अनन्या का प्री-बर्थडे सेलिब्रेशन भी हुआ। इस मौके पर उन्होंने ब्लू कलर का ड्रेस पहना। वीडियो को ओरी ने शेयर किया है। वह एक बड़ा सा केक काटती हैं जिस पर उनकी फिल्मों से अलग-अलग तस्वीरें हैं। केक के ऊपर क्लैप बोल्ड भी लगा हुआ है जिस पर लिखा है, ‘हैप्पी बर्थडे अनन्या पांडे 30.10.23।’