Abhishek banerjee

अभिषेक को नोटिस के बीच दिल्ली में केंद्र के घेराव की तैयारी, कोलकाता पहुंचे हजारों मनरेगा मजदूर

कोलकाता: नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के खिलाफ केंद्रीय प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के नोटिस के बीच दिल्ली में केंद्र सरकार को घेरने की तैयारी शुरू हो गई है। पश्चिम बंगाल में 100 दिनों की रोजगार गारंटी योजना मनरेगा का फंड रोके जाने के खिलाफ दो अक्टूबर से दिल्ली में शुरू होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए हजारों मनरेगा मजदूर कोलकाता पहुंच गए हैं।

सत्तारूढ़ तृणमूल के अनुसार, लगभग चार हजार मनरेगा कार्यकर्ता 30 सितंबर को पार्टी द्वारा बुक की गई एक विशेष ट्रेन से नयी दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पार्टी के एक नेता ने कहा, ‘‘मनरेगा लाभार्थी विभिन्न जिलों से सड़क और ट्रेन के माध्यम से आए हैं। पार्टी ने कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में उनके रहने की व्यवस्था की है। सबसे अधिक संख्या में गुरुवार को मनरेगा मजदूर पहुंचे हैं।

उनमें से लगभग चार हजैर लोग 30 सितंबर को पार्टी द्वारा बुक की गई एक विशेष ट्रेन से नयी दिल्ली जाएंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने दिल्ली में भी उनके रहने की व्यवस्था की है।’’ पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी, तृणमूल सांसद, विधायक और विभिन्न जिलों के नेता दो अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी के राजघाट पर दो अक्टूबर को महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

यह भी पढ़ें:  चार सालों में अणुव्रत और उनकी बेटी सुकन्या के खाते में हुए 17 करोड़ के लेनदेन

मुख्यमंत्री और तृणमूल प्रमुख ममता बनर्जी को नयी दिल्ली में कार्यक्रम में शामिल होना था, शायद वह नहीं जा सकेंगी क्योंकि हाल ही में स्पेन और दुबई की यात्रा के दौरान उनके बाएं घुटने में चोट लगने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें दस दिनों के आराम की सलाह दी थी।

तृणमूल का एक प्रतिनिधिमंडल तीन अक्टूबर को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री गिरिराज सिंह से मिलेगा और उनके सामने मनरेगा के तहत ‘बकाया राशि जारी न करने’ का मुद्दा रखेगा। हालांकि उसके पहले अभिषेक बनर्जी को नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में ईडी ने नोटिस भी है और तीन अक्टूबर को ही पेश होने को कहा है। भाजपा प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस मजदूरों को गुमराह कर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  वेब सीरीज 'जिसकी लाठी उसकी भैंस' और सच्ची घटना से प्रेरित वेब सीरीज 'सुन' का फर्स्ट लुक जारी
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  वार्षिक राशिफल 2023 : मेष राशि
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × five =