7c719fdb 5c62 4957 be29 801701a3308b

घर संभालने के साथ ही विदेशों में देश का परचम लहरा रहीं एथलिट सीमा चक्रवर्ती

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी की गौरव एथलिट सीमा चक्रवर्ती ने विदेशी धरती पर देश का नाम रोशन किया है। पिछले साल वह बांग्लादेश की धरती पर आयोजित चैंपियनशिप में भारत का परचम लहरा चुकीं है। बहुत कम उम्र से ही उनका एथलेटिक्स के प्रति प्यार व गहरा आकर्षण रहा है। सीमा चक्रवर्ती सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 36 की रहने वाली हैं। सीमा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतियोगिताओं में अपना बेहतर प्रदर्शन दिखा चुकी हैं।

एक निजी साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि परिवार का पूरा दायित्व संभालने के बावजूद वह खेलने के लिए नियमित समय निकालती है। इसमें उसका परिवार उसे पूरा पूरा सहयोग देता है। सीमा का भविष्य में ओलंपिक में खेलने का लक्ष्य है। वह सिलीगुड़ी के तराई एथलेटिक्स कोचिंग सेंटर में नियमित प्रशिक्षण लेती हैं। पिछले साल वह स्थानीय पार्षदों और कुछ स्वयंसेवी संगठनों की मदद से बांग्लादेश जाने में सफल रही और वहां जीत हासिल कर देश का नाम उज्ज्वल किया।

यह भी पढ़ें:  फीफा ने एआईएफएफ से निलंबन हटाया, अंडर-17 विश्व कप भारत में ही होगा

इस साल भी उन्हें श्रीलंका से बुलावा आया है लेकिन उन्हें श्रीलंका जाने के लिए फिलहाल 50 हजार रुपये की जरूरत है। लेकिन वह यह खर्च वहन करने में सक्षम नहीं हैं। इसलिए उन्होंने शहर के लोगों से आर्थिक मदद की अपील की। ताकि वह इस खेल में हिस्सा लेने के लिए श्रिलंका जा सके व वहां देश का नाम रौशन कर सकें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  19 जनवरी 2026 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five − 4 =