IMG 20201225 WA0027

अखिल भारतीय गौ सुरक्षा यात्रा मिहिजाम पहुँचा

संजीत तांतिया, मिहिजाम : दो अक्टूबर 2020 को दिल्ली से निकली अखिल भारतीय गौ सुरक्षा यात्रा आज मिहिजाम पहुँचा। इस यात्रा की संयोजिका राउरकेला से विष्णु प्रिया हैं साथ ही बिलासपुर से लक्ष्मण जी, उड़ीसा से जय नारायण अग्रवाल तथा मध्य प्रदेश से विष्णु रघुवंशी जी है। स्थानीय राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी कार्यकर्ता एव्ं पदाधिकारियो ने उनका भव्य स्वागत किया। यात्रा का मुख्य उद्देश्य गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करना तथा रास्ते में भटक रही गायों के लिए गौशाला बनवाना और गायों को पूरे देश में सुरक्षा प्रदान करना है, मानव को शाकाहार बनाना, प्राणी मात्र की रक्षा करने का संकल्प हर किसी को देगी।

गौ रक्षा कैसे हो इसके लिये अखिल भारतीय गौरक्षा समाज के अजय भरतिया ने कहा की हमें गौव्रत का संकल्प लेना चाहिए। गौशालाओं में गोकस्ट व अर्क मशीन लगाने के लिये प्रेरित करना चाहिए, गौ पूजन व गौ परिकरमा की और कराई जाये, खेतों और गौशालाओं में गोबर गैस प्लांट लगाये जाने चाहिए।
मौके पर डाक्टर श्रवण कुमार चौहान, अजय चौहान एव्ं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कृष्णा साह, अनिमेष मधुकर, वेद प्रकाश, रंजीत, सोनू, मुकेश सिंह, मोहित आदि स्वंयसेवक मौजुद थे। यह यात्रा अभी एक महीने और चलेगी तथा बंगाल होती हुई असम जाएगी और फिर वापस दिल्ली लौट जाएगी।

यह भी पढ़ें:  नववर्ष में मातृशक्ति सम्मान समारोह 3 अप्रेल को होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *