Titan

टाइटन पनडुब्बी में सवार सभी 5 लोगों की मौत, 4 दिन से समुद्र में थे लापता

वॉशिंगटन। लापता टाइटन पनडुब्बी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहाज का संचालन करने वाली कंपनी ने कहा है कि लापता टाइटन पनडुब्बी के सभी पांच यात्रियों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अटलांटिक महासागर में सबमर्सिबल को विस्फोट के कारण भयंकर नुकसान हुआ है। इस पनडुब्बी में पाकिस्तानी अरबपति शहजादा दाऊद, उनके बेटे सुलेमान दाऊद, ब्रिटिश अरबपति हामिश हार्डिंग, फ्रेंच एक्सप्लोरर पॉल आनरी नार्जेलेट और ओशनगेट के सीईओ स्टॉकटन रश भी शामिल थे।

ये सभी पनडुब्बी में सवार होकर टाइटैनिक का मलबा देखने जा रहे थे। ये पनडुब्बी रविवार दोपहर को लापता हो गई थी। यूनाइटेड स्टेट्स कोस्ट गार्ड ने कहा है कि अटलांटिक महासागर में पांच लोगों के साथ लापता टाइटन सबमर्सिबल को जहाज के विस्फोट के कारण भयंकर नुकसान हुआ है। अमेरिकी रियर एडमिरल जॉन माउगर ने गुरुवार को कहा कि एक आरओवी को कुछ मलबा मिला, जो पुराने टाइटैनिक जहाज का था।

यह भी पढ़ें:  23 जून 2025 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

उन्होंने बताया के ये मलवा किसी विस्फोट की वजह से मिला है। टाइटन पनडुब्बी के लापता हो जाने के बाद उत्तरी अटलांटिक में हजारों किलोमीटर तक बड़े पैमाने पर खोज की गई। इस सर्च ऑपरेशन में अमेरिकी और कनाडाई एजेंसियों के साथ-साथ अन्य अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां भी शामिल थी।

जहाज का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी ओसियनगेट ने गुरुवार को घोषणा की थी कि पनडुब्बी पर चालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘अब हम मानते हैं कि हमारे सीईओ स्टॉकटन रश, शहजादा दाऊद और उनके बेटे सुलेमान दाऊद, हामिश हार्डिंग और पॉल-हेनरी नार्जियोलेट को हमने दुखद रूप से खो दिया गया है।’

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  भद्रक जिले में 2 किलो वजनी अनोखे पीले रंग के कछुए को देखने के लिए उमड़ी भीड़
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  उपग्रह आधारित टॉल वसूली की तैयारी: गडकरी
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + 6 =