Kyle Phillip

विश्व कप क्वालीफायर || गलत एक्शन के चलते यूएसए के काइल फिलिप निलंबित

हरारे। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाड़ी काइल फिलिप को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। हरारे में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर के लिए इवेंट पैनल द्वारा पुष्टि किए जाने के बाद कि तेज गेंदबाज की गेंदबाजी का एक्शन गलत है, यह निर्णय लिया गया।

आईसीसी ने अपनी वेबसाइट पर एक बयान में बताया कि 18 जून को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के बाद अधिकारियों ने 26 वर्षीय खिलाड़ी के गलत एक्शन की रिपोर्ट की थी।

आईसीसी ने कहा, इवेंट पैनल ने फिलिप के गेंदबाजी एक्शन के मैच फुटेज की समीक्षा की और निष्कर्ष निकाला कि एक्शन गलत है और नियम 6.7 के अनुसार, उसे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से निलंबित कर दिया जाता है। फिलिप का निलंबन तब तक जारी रहेगा जब तक वह अपने गेंदबाजी एक्शन को सुधार नहीं लेता।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  IPL 2025: MI के पास 17 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर फिर से वर्चस्व कायम करने का मौका

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  हॉकी विश्व कप: फ्रांस को रौंदकर क्वार्टरफाइनल में जर्मनी
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 15 =