सीएम के हस्तक्षेप के बाद सांतरागाछी ब्रिज के मरम्मत कार्य में आयी तेजी

हावड़ा। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लोक निर्माण विभाग के मंत्री पुलक राय को सांतरागाछी ब्रिज का मरम्मत कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि सीएम के हस्तक्षेप के बाद काम की गति बढ़ा दी गयी है। राय ने कहा कि क्रिसमस के समय कई लोग घुमने के लिए निकलते हैं। ऐसे में ब्रिज का एक लेन बंद होने से निश्चित तौर पर लोगों को परेशानी हो रही है।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस काम को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा है ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। इसलिए सीएम ने तय समय के पहले ही काम पूरा करने पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि उम्मीद यही है कि क्रिसमस के पहले ही काम पूरा हो जायेगा।

उल्लेखनीय है कि 19 नवंबर की रात से ब्रिज के एक लेन का एक्सपेंशन ज्वांयट का मरम्मत कार्य शुरू हुआ है। इस कारण रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गयी है। ब्रिज के दूसरे लेन से सुबह पांच बजे से रात 11 बजे तक छोटे और यात्री वाहन गुजर रहे हैं। इसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *