कोलकाता पुलिस की मदद से एक दशक बाद परिवार से मिली महिला

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में एक दशक से अधिक समय से लापता एक महिला को ढूंढकर कोलकाता पुलिस ने एक परिवार को खुशियों से भर दिया। कोलकाता पुलिस की मदद से उसके परिवार से मिला दिया। 2010 में लापता हुई अन्नपूर्णा पाल को कोलकाता पुलिस ने 2022 में खोज निकाला है। पुलिस को 31 जनवरी को कोलकाता के नेताजी नगर इलाके में रामगढ़ कॉलोनी के सामने एक बीमार महिला के पड़े होने की सूचना मिली थी। महिला पुलिस अधिकारियों सहित पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और महिला को बचाया।

कोलकाता पुलिस के अनुसार, महिला शुरू में कई व्यक्तिगत जानकारी नहीं दे सकी, क्योंकि वह अस्वस्थ दिमाग की लग रही थी। इसके बाद महिला को बाघाजतिन एसजी अस्पताल में प्राथमिक चिकित्सा मुहैया कराई गई। महिला को भोजन और उचित कपड़े दिए गए। इसके बाद मालूम हुआ कि महिला का नाम अन्नपूर्णा है वह उत्तर 25 परगना के गायघाट की रहने वाली थी।

अधिकारियों ने संबंधित थाने में संपर्क कर उसके बेटे दीपांकर पाल का मोबाइल नंबर हासिल किया। पुलिस की मदद से महिला अपने परिवार से मिल गई। बताया जा रहा है कि महिला 2010 में लापता हो गई थी। परिवार के सदस्यों ने पुलिस को बताया कि उसका मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की हिस्ट्री है। महिला साल 2010 में कथित तौर पर घर छोड़कर अपने मायके गई थी। हालांकि, वह उसी दिन लापता हो गई थी। परिवार ने उत्तर 24 परगना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *