ममता बनर्जी की टिपण्णी पर बोलने से अधीर रंजन चौधरी ने किया इंकार

Kolkata Hindi News, उत्तर दिनाजपुर। इंडियन गठबंधन में दरार दिखा रही है, क्योंकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने 2024 लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने की घोषणा कर दी है। बुधवार को ममता ने पश्चिम बंगाल में सीट शेयरिंग को लेकर कांग्रेस के प्रस्ताव को ठुकराया दिया।

इस विषय में पूछने पर  राज्य कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कुछ भी बोलने से इंकार दिया। उन्होंने ने कहा की इस विषय में कुछ बोलना है एआईसीसी या फिर कांग्रेस  के बड़े नेता बोलेंगे।

उत्तर दिनाजपुर जिले में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी पार्टी नेताओं के साथ चर्चा के लिए  आये थे।

जब उनसे इंडिया गठबंधन पर तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी की टिप्पणी एयर राहुल गांधी की यात्रा  के विषय में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर  दिया। आज  वह रायगंज में दोपहर का भोजन करने के बाद कूचबिहार जाने के लिए निकले गए।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *