IMG 20240309 WA0058

22 मार्च को रिलीज होगी अदाकारा नोरा फतेही की फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’

काली दास पाण्डेय, मुंबई। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्मित व कुणाल खेमू द्वारा लिखित और निर्देशित बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ 22 मार्च को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के मेकर्स ने इस फिल्म का पार्टी सॉन्ग ऑफ द ईयर, ‘बेबी ब्रिंग इट ऑन’ भी लॉन्च किया है। गाना में नोरा फतेही, दिव्येंदु और अविनाश के अनस्टोपेबल मूव्स माहौल को बेहद हॉट बना रहे हैं। उनकी केमिस्ट्री ट्रैक में एक एलेक्ट्रीफीइंग और एक जोरदार आयाम जोड़ती है, जो एक ना भूलने वाला ऑडियो-विज़ुअल अनुभव बनाती है। नोरा फतेही म्यूजिक वीडियो में सेंटर स्टेज संभाले हुईं हैं, जिससे दर्शकों को एक जोश भरा और न भुलाने वाला अनुभव मिलता है।

इस सॉन्ग में अदाकारा नोरा फतेही के मूव्स देखकर सिनेदर्शक झूम उठेंगे। गाने में रेमो डिसूजा की कोरियोग्राफी ने इसे डांस एंथम की टॉप पर पंहुचा दिया है, एक साथ उत्साह का माहौल पैदा करता है। इस सॉन्ग के रिलीज के पूर्व इस फिल्म का ट्रेलर भी जारी किया जा चुका है। ट्रेलर में तीन दोस्तों की कहानी दिखाई गई है। यह तीनों प्रतीक गांधी, दिव्येंदु शर्मा और अविनाश तिवारी हैं, जिनकी गोवा ट्रिप के दौरान मजेदार कहानी दिखाई गई है।

यह भी पढ़ें:  केन्द्रीय विद्यालय आरबीएनएम सालबनी के सात छात्रों को भारत स्काउट व गाइड राज्य पुरस्कार और तीन को गोल्डन एरो से किया गया सम्मानित

ट्रेलर में दिखाया गया है कि तीन दोस्त हैं, जो गोवा ट्रिप पर जाना चाहते हैं लेकिन जब वह गोवा पहुंचते हैं तो वहां किस तरह से उनके सामने एक नई मुसीबत आकर खड़ी हो जाती है, यह सिनेदर्शकों को फिल्म में देखने को मिलेगा। इस फिल्म का ट्रेलर एक्सेल मूवीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है। ‘बचपन के सपने… लग गए अपने’, इस टैगलाइन के साथ कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी पहली फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ के ट्रेलर का फीवर अपनी सफलता की मिसालें गढ़ रहा है। इस ट्रेलर की वजह से मढ़गांव एक्सप्रेस से गोवा यात्रा करने की मांग बढ़ गई है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  श्रोताओं को बेहद पसंद आते हैं होली गीत, बॉलीवुड के ये गाने आपको झूमने पर कर देंगे मजबूर

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  कॉफी विद करण शो में दीपिका पादुकोण को कंपीटिशन कहने पर भड़की करीना कपूर
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + twelve =