C8e09ff9 f8be 4263 9d15 5fabd1cefe6c

अदाकारा कंगना रनौत की फिल्म ‘तेजस’ 20 अक्टूबर को होगी रिलीज

काली दास पाण्डेय, मुंबई। बॉलीवुड के चर्चित फिल्म निर्माता रोनी स्क्रूवाला के प्रोडक्शन हाउस आरएसवीपी के बैनर तले निर्मित अदाकारा कंगना रनौत स्टारर फिल्म ‘तेजस’ की बहुप्रतीक्षित रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। ‘तेजस’ की टीम ने कन्फर्म किया है कि यह फिल्म 20 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में कंगना मुख्य भूमिका में हैं और एक एयरफोर्स पायलट का किरदार निभाते नजर आएंगी।

सर्वेश मेवाड़ा द्वारा लिखित और निर्देशित ‘तेजस’ की कहानी एयरफोर्स पायलट तेजस गिल की असाधारण साहसिक यात्रा के इर्द-गिर्द घूमती है और इसका उद्देश्य हर भारतीय को प्रेरित करना और उनमें गर्व की गहरी भावना पैदा करना है। यह दिखाते हूए कि कैसे हमारे वायु सेना के पायलट रास्ते में आयी कई चुनौतियों का सामना करते हुए हमारे देश की रक्षा के लिए अथक प्रयास करते हैं।

कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म ‘चंदू चैंपियन’, अगले साल ईद के अवसर पर होगी रिलीज

काली दास पाण्डेय, मुंबई। बॉलीवुड के चर्चित फिल्म मेकर साजिद नाडियाडवाला और सदाबहार अभिनेता कार्तिक आर्यन ने हाल ही में ‘सत्यप्रेम की कथा’ के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया है, जो हाल में अपनी सफल यात्रा पर है और बॉक्स ऑफिस पर लगातार आगे बढ़ रही है। फिल्म को सभी आयु के लोगों से दिल खोलकर प्यार मिल रहा है और इसके गाने, प्रेम कहानी और कार्तिक आर्यन के लवर-बॉय के आकर्षण के कारण इसकी जबरदस्त चर्चा हो रही है। एक बार फिर दर्शकों के लिए एक बड़ी कैनवास फिल्म लाने की योजना के साथ, इंडस्ट्री के तीन पॉवरहाउस निर्माता साजिद नाडियाडवाला, निर्देशक कबीर खान और सुपरस्टार कार्तिक आर्यन ने हाथ मिलाया है।

यह भी पढ़ें:  मोहन बागान क्लब में जल्द होगा 'पेले के नाम पर गेट'

तो बता दें कि तीनों जून 2024 में ईद उल-अज़हा के अवसर पर एक विशाल मनोरंजक फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के साथ त्योहार का जश्न मनाने की योजना बनाई है। इस फिल्म में दर्शक कार्तिक आर्यन को एक रियल लाइफ की कहानी पर आधारित फिल्म करते देखेंगे जिसमें वह चंदू का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म की कहानी हार न मानने की असाधारण असल जिंदगी की कहानी पर आधारित है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  विक्रम भट्ट की फ़िल्म "जुदा होके भी" की कहानी रामायण से है प्रेरित!
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − eleven =