0539ea1d 8d55 47e2 8399 47fcc659b851

‘सत्यमेव जयते 2′ को अपना टर्निग पॉइंट मानती है अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार

काली दास पाण्डेय, मुंबई : अभिनेता जॉन अब्राहम व अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार अभिनीत और मिलाप ज़वेरी निर्देशित फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2′ 25 नवम्बर को रिलीज होगी। इस फिल्म में देश में फैले भ्रष्टाचार और आतंक से ग्रसित व्यक्ति के संघर्ष की कहानी को निर्देशक मिलाप ज़वेरी ने बड़े ही कलात्मक ढंग से चित्रित करने का प्रयास किया है। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार की टी-सिरीज़, मोनिषा आडवाणी, मधु भोजवानी और निखिल आडवाणी की एम्मे एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित यह फिल्म 2018 की हिट फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ का सीक्वल है। यह फ़िल्म रोमांच, एक्शन, ड्रामा के साथ साथ देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत है।

इस फ़िल्म में जॉन अब्राहम तीन किरदारों में है, जो अपने आप में रहस्य और रोमांच से भरा है। अभिनेत्री दिव्या खोसला कुमार की भी दमदार भूमिका है जो एक लंबे समय के पश्चात अभिनय केे क्षेत्र में अपनी दूसरी पारी की शुरुआत करने जा रही हैै। वह पहले ‘यारियां’ और ‘सनम रे’ फ़िल्म में बतौर निर्देशक के रूप में काम कर चुकी है। अंधेरी वेस्ट (मुम्बई) स्थित टी सीरीज के टी टावर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान फिल्म के निर्देशक मिलाप ज़वेरी ने बताया कि उन्हें देशभक्ति से प्रेरित मसाला और ड्रामा फ़िल्म बनाना अच्छा लगता है। लॉकडाउन के समय उत्तरप्रदेश में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए फ़िल्म की शूटिंग करना भी बेहद खूबसूरत अनुभव रहा और शूटिंग देखने जुटे दर्शकों का खूब प्यार भी मिला।

यह भी पढ़ें:  विशेषज्ञों ने बताया, भारत में अब तक देखे गए म्यूटेंट पर कितने असरदार हैं हमारे टीके

प्रेसवार्ता के दौरान शोख चंचल हसीन अदाकारा दिव्या खोसला कुमार काफी उत्साहित नज़र आई। अपनी भूमिका पर पर प्रकाश डालते हुए दिव्या ने बताया कि इस फ़िल्म में अभिनय करने के लिए जब निर्माता मोनिषा आडवाणी के कहने पर निर्देशक मिलाप ज़वेरी ने उनसे पूछा तो वह एक शर्त पर काम करने के लिए तैयार हुई कि उनकी भूमिका दमदार होनी चाहिये। इसके बाद का परिणाम सामने है। इस फ़िल्म में निर्देशक मिलाप ज़वेरी के साथ काम करने का अच्छा अनुभव रहा। इस फिल्म से मुझे काफी उम्मीद है। मैं इस फिल्म को अपना टर्निंग पॉइंट मानती हूँ। इस फिल्म के बाद अब मैं अपना ध्यान अभिनय के क्षेत्र में ही केंद्रित करना चाहती हूँ।

प्रोड्यूसर मोनिषा आडवाणी ने फिल्म की कहानी की चर्चा करते हुए कहा कि हमें अपनी फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ पर पूर्ण विश्वास है कि इसका कॉन्सेप्ट और कंटेंट रहस्य और रोमांच से युक्त रहने की वजह से दर्शक खुद को इस फ़िल्म के करीब पाएंगे। दूसरी बात है कि जॉन अब्राहम का भी स्टारडम है और एक बड़ा दर्शक वर्ग उनकी फिल्मों का इंतज़ार करता रहता है। इसका फायदा इस फिल्म को मिलेगा। देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत एक्शन फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ का ट्रेलर-2 भी जारी कर दिया गया है जिसमें जॉन अब्राहम कहते नज़र आ रहे हैं–”अब या तो करप्सन मिटेगा या बेईमान का लहू बहेगा”।

यह भी पढ़ें:  म्यूजिक वीडियो के जरिए वापसी करेंगी बीते दिनों की प्रसिद्ध अभिनेत्री मंदाकिनी
Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  केरल के मुन्नार में छुट्टियों का मज़ा लेती अभिनेत्री रोजलिन खान
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 3 =