Images 2021 12 10T171525.259

TMC नेत्री सयंतिका बनर्जी की कार को लॉरी ने मारी टक्कर, अस्पताल में भर्ती

कोलकाता। बांग्ला फिल्म अभिनेत्री और टीएमसी राज्य सचिव सयंतिका बनर्जी (Sayntika Banerjee) हादसे का शिकार हो गई। उनकी कार गुरुवार को बर्दवान में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अभिनेत्री को गंभीर हालत में स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी चिकित्सा चल रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सयंतिका बनर्जी की कार को 12 पहियों वाली लॉरी ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अभिनेत्री और तृणमूल राज्य सचिव सयंतिका बनर्जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह 6.15 बजे बांकुड़ा से कोलकाता वापस आते समय पश्चिम बर्दवान में राजबंध के पास एक मालवाहक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी. यह टक्कर आमने-सामने की थी। घटना में सयंतिका बनर्जी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। वह बांकुड़ा से कोलकाता लौट रही थी, लेकिन दुर्घटना के बाद वह वापस बांकुड़ा लौट गई हैं।

यह भी पढ़ें:  सबसे अधिक टैक्स देने वाले मध्यमवर्ग को बजट 23 जुलाई 2024 में सौगातों की जरूरत - एड. के.एस. भावनानी

बता दें कि 2021 के विधानसभा में चुनाव में संयतिका बनर्जी ने टीएमसी की टिकट पर बांकुड़ा से चुनाव लड़ा था। वह एक सप्ताह तक बांकुड़ा में रहती हैं। वहां जनसंपर्क किया करती हैं। वह आम लोगों की शिकायतें सुनती हैं। सयंतिका बनर्जी आज सुबह बांकुड़ा से कोलकाता लौट रही थीं लेकिन सुबह एक लॉरी उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में तृणमूल नेता और अभिनेत्री गंभीर रूप से घायल हो गई है। कार सवार दो अन्य भी घायल हो गए हैं।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  मिशन निर्मल बांग्ला के तहत आधुनिक कचरा प्रबंधन परियोजना की शुरुआत
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  बंगाल में आरपीएफ ने पकड़ा ड्रग तस्करी का गिरोह
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × four =