मात्र 58 साल की उम्र में अभिनेता राजीव कपूर का निधन

मुंबई : महान अभिनेता राज कपूर के सबसे छोटे पुत्र राजीव कपूर का निधन हार्ट अटैक के चलते आज 9 फरवरी को हो गया है। वह अभिनेता रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के सबसे छोटे भाई थे। उन्हें आज सुबह हार्ट अटैक आया था, इसके बाद रणधीर कपूर उन्हें तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए थे। अस्पताल पहुंचे पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था। रणधीर कपूर ने यह दुःखद खबर शेयर की है, उन्होंने लिखा है, ‘मैंने अपने सबसे छोटे भाई राजीव को खो दिया है। वह अब इस दुनिया में नहीं हैं। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, पर बचा नहीं सके। मैं अभी हॉस्पिटल में ही हूँ और उनकी डेड बॉडी मिलने का इंतजार कर रहा हूं।

नीतू कपूर ने भी इंस्टाग्राम पर उनके निधन की पुष्टि की है। राजीव कपूर ने बॉलीवुड में बतौर एक्टर और डायरेक्टर काम किया था। उन्होंने 1983 में आई फिल्म ‘एक जान हैं हम’ से काम करना शुरू किया था। लेकिन उन्हें बड़ा ब्रेक अपने पिता की फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ से बतौर नायक मिली थी। उन्होंने राज कपूर के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में

साल 1985 में डेब्यू किया था 
दिलचस्प बात यह है कि राज कपूर को इस फिल्म को बनाने का आइडिया फिल्म ‘जिस देश में गंगा बहती है’ शूटिंग के दौरान आया था, जिसे उन्होंने 26 साल बाद फिल्मी पर्दे पर उतारा। यह फिल्म बोल्ड सीन्स के चलते तब काफी विवादों में रही थी। हालांकि राम तेरी गंगा मैली सुपर डुपर हिट साबित हुई थी परंतु इससे नायक राजीव कपूर को कोई फायदा नहीं मिला कारण या नायिका प्रधान फिल्म थी। इसके अलावा उन्होंने फिल्म ‘आसमां’, ‘लव बॉय’, ‘जबरदस्त’ और ‘हम तो चले परदेस’ जैसी कुछ फिल्मों में अभिनय किया था।
बतौर कलाकार वह आखिरी बार फिल्म ‘जिम्मेदार’ में नजर आए थे, जो 1990 में रिलीज हुई थी।

राजीव कपूर अपने बाकी भाइयों की तरह प्रतिभाशाली थे। उन्होंने ऋषि कपूर के लीड रोल वाली फिल्म ‘प्रेम ग्रंथ’ का डायरेक्शन किया था। बतौर डायरेक्टर यह उनकी पहली फिल्म थी। वह 1991 में आई फिल्म ‘हिना’ के निर्माता भी थे। वह 1999 में आई फिल्म ‘आ अब लौट चलें’ के प्रोड्यूसर भी थे, परंतु बतौर अभिनेता उनका कैरियर फ्लॉप था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *