Kolkata Police

कोलकाता पुलिस हाफ मैराथन के दौरान हादसा, अधिकारी घायल

Kolkata Hindi News, कोलकाता : कोलकाता पुलिस के हाफ मैराथन के दौरान रेड रोड पर एक अस्थायी गेट टूट कर गिरने से कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त मुरलीधर शर्मा घायल हो गये। उन्हें सिर और गर्दन पर चोटें आईं है। इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूरोसाइंस में उनका इलाज चल रहा है।

अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। हालांकि, डॉक्टरों का कहना है कि उनकी चोटें गंभीर नहीं है। सूत्रों के अनुसार रविवार सुबह कोलकाता पुलिस के हाफ मैराथन में पुलिस प्रमुखों के अलावा आम पुलिसकर्मी भी शामिल हुए।

वहां, पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली, तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी, अभिनेता व सांसद देव, अभिनेता अबीर चटर्जी, अभिनेत्री ईशा साहा मौजूद थे। मैराथन को चिह्नित करने के लिए रेड रोड पर एक अस्थायी गेट बनाया गया था।

हवा के कारण गेट गिर गया। कोलकाता पुलिस के संयुक्त आयुक्त मुरलीधर शर्मा वहीं खड़े थे। गेट का एक हिस्सा उनकी गर्दन पर गिर पड़ा। पुलिस अधिकारी को तुरंत न्यूरोसाइंस संस्थान ले जाया गया। वहां उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया। इस संबंध में कोलकाता पुलिस कमिश्नर विनीत गोयल ने कहा कि चोट गंभीर नहीं है। चिंता की कोई बात नहीं है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *