Images 2021 09 27T181541.074

आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ ‘वेलेंटाइन डे’ पर होगी रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्टनिस्ट अभिनेता आमिर खान की फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ ‘वेलेंटाइन डे’ पर 2022 में रिलीज होगी। सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स को फिर से खोलने की अनुमति देने के महाराष्ट्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुए, आमिर खान प्रोडक्शंस और वायकॉम 18 स्टूडियोज ने आधिकारिक तौर पर अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ की नई रिलीज की तारीख की घोषणा कर दी है।

आमिर खान, करीना कपूर खान, नागा चैतन्य, मोना सिंह और मानव वीजे अभिनीत, ‘लाल सिंह चड्ढा’ 2022 के वैलेंटाइन डे पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। लाल सिंह चड्ढा हॉलीवुड की बेहद चर्चित फ़िल्म फॉरेस्ट गम्प का आधिकारिक रीमेक है। लाल सिंह चड्ढा की पटकथा अतुल कुलकर्णी के साथ एरिक रोथ ने लिखी है। इसका निर्देशन अद्वैत चंदन कर रहे हैं, जो आमिर के साथ सीक्रेट सुपरस्टार बना चुके हैं।

सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म की नई रिलीज तारीख की घोषणा करते हुए, “आमिर खान प्रोडक्शंस ने कहा, “हम 22 अक्टूबर से सिनेमाघरों को फिर से खोलने की अनुमति देने के प्रशासन के फैसले का स्वागत करते हैं। महामारी के परिणाम स्वरूप हुई देरी के कारण, इस क्रिसमस पर हमारी फिल्म लाल सिंह चड्ढा रिलीज नहीं हो पाएगी। अब हम लाल सिंह चड्ढा को वैलेंटाइन डे, 2022 पर रिलीज करेंगे।”

यह भी पढ़ें:  मीना कुमारी और मधुबाला की बायोपिक में काम करना चाहती हैं तृप्ति डिमरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *