
Kolkata Hindi News, जलपाईगुड़ी। जलपाईगुड़ी के मौलानी बाजार में शुक्रवार आधी रात को भीषण आग लगने से सनसनी फ़ैल गई। मालूम हो कि शुक्रवार की रात करीब 12 बजे स्थानीय लोगों ने जलपाईगुड़ी मौलानी बाजार की एक दुकान से आग निकलती देखी।
उन्होंने ही सबसे पहले आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन आग को बढ़ता देख इसकी सूचना मैनागुड़ी फायर स्टेशन को दी गयी। सूचना मिलते ही मैनागुड़ी फायर स्टेशन की एक गाड़ी मौके पर पहुंची।
साथ ही पुलिस मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले बाजार की दो-तीन दुकानें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। बताया जा रहा है कि काफी नुकसान हुआ है। हालांकि, आग लगने का सही कारण पता नहीं चल पाया है।
TMC पर बीजेपी कार्यकर्ता को पिटने का आरोप, पार्टी ने आरोपों से किया इंकार
जलपाईगुड़ी। मतदान खत्म होने के बाद तृणमूल पर बीजेपी कार्यकर्ता को पीटने का आरोप लगा है। इस घटना से धुपगुड़ी में तनाव का माहौल बना हुआ है। शांत जिले के रूप में जाना जाने वाला जलपाईगुड़ी में रात होते-होते एक बार फिर से सरगर्म हो उठा।
जलपाईगुड़ी जिले के धुपागुड़ी के बरघरिया ग्राम पंचायत क्षेत्र में एक भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई का आरोप तृणमूल पर लगा है।
कथित तौर पर आरोप है कि एसी 15/168 बूथ पर भाजपा के पोलिंग एजेंट के रूप में मतदान केंद्र से बाहर आते ही भाजपा कार्यकर्ता पर तृणमूल पंचायत सदस्य और कई अन्य लोगों ने एक साथ-साथ हमला किया गया। घायल को बचाकर धुपगुड़ी अस्पताल ले जाया गया। तृणमूल ने घटना से हाथ होने से इनकार किया है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।