Vlcsnap 2023 02 14 18h35m30s140

उत्तर बंगाल की खबरों पर एक नजर…

बेरोजगार युवाओं को रोजगार समेत विभिन्न मांगों पर भाजपा ने निकाली विरोध रैली

कूचबिहार। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने बेरोजगार युवाओं को रोजगार, योग्यता के आधार पर पारदर्शी नियुक्ति, सरकारी कर्मचारियों को उचित डीए भुगतान सहित विभिन्न मांगों को लेकर कूचबिहार शहर में विरोध मार्च निकाला। इस रैली में भाजपा जिला महासचिव अजय साहा, भाजपा जिला युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुमार चंदनारायण, भाजपा जिला महासचिव मिंटी ईश्वर समेत अन्य नेता व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दिन यह विरोध मार्च कूचबिहार में भाजपा के जिला कार्यालय से शुरू होकर शहर में घूमकर वापस कार्यालय पर समाप्त हुआ। इस विरोध रैली में भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

समुदाय के गुरुदेव की अपमान के खिलाफ मतुआ समुदाय ने किया पथावरोध

उत्तर दिनाजपुर। मतुआ समुदाय के आम लोगों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ मतुआ समुदाय के गुरुदेव हरिचंद ठाकुर को गरुचंद ठाकुर बोलकर अपमान करने की घटना का विरोध किया। उत्तर दिनाजपुर जिले के असुरागढ़ के मतुआ समुदाय के आम लोगों ने लाठी बजाकर और सड़क जाम कर विरोध में शामिल हो गए। मतुआ महासंघ के असुरगढ़ आश्रम के कई मतुआओं ने रोड जाम कर प्रदर्शन में शामिल हुए।

भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

जलपाईगुड़ी। जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज थाना पुलिस ने फिर से भारी मात्रा में शराब बरामद की है। गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर राजगंज थाने की पीसी पार्टी ने फाटापुकुर बस स्टैंड से 54 बोतल अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि शराब असम से बिहार ले जाई जा रही थी। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम टुन्ना महतो (27) है। वह बिहार निवासी है। मंगलवार को उसे जलपाईगुड़ी जिला न्यायालय में पेश किया गया।

8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप

सिलीगुड़ी। 8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप सुनील बर्मन (48) नामक व्यक्ति पर लगा। घटना सिलीगुड़ी महकमा परिषद के गोसाईपुर ग्राम पंचायत के धनसारा जोत गांव में हुई है। मंगलवार सुबह घटना का पता चलने के बाद से आरोपी सुनील बर्मन फरार हो गया। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गयी है। रांगापानी आउटपोस्ट पुलिस ने शिकायत के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।

राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर हादसे में कार चालक की मौत, 4 सवार घायल

सिलीगुड़ी। बिधाननगर से डांगापाड़ा जाने के दौरान सड़क हादसे में चालक की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर सरिदाबाद चाय बागान में कार अनियंत्रित होकर पलट गयी। जिससे चालक की मौत हो गई। चालक का घर सिलीगुड़ी महाकुमा के विधान नगर इलाके में है। इस घटना में 8 अन्य यात्री घायल हो गए। घायलों को पहले विधान नगर ग्रामीण अस्पताल और बाद में उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा गया। मृत कार चालक का नाम रणदीप मंडल उम्र 26 वर्ष है।

नगर पालिका की पहल पर स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास

मालदा। इंग्लिशबाजार नगर पालिका के वार्ड नंबर 10 के कालीतल्ला क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया गया। इंग्लिशबाजार नगर पालिका के चेयरमैन कृष्णंदु नारायण चौधरी ने स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास किया। आम लोगों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएंगे। डॉक्टर नियमित रूप से बैठेंगे। करीब 34 लाख रुपए की लागत से स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण किया जाएगा। इंगलिशबाजार नगरपालिका चेयरमैन कृष्णेंदु नारायण चौधरी ने कहा कि इस सुसस्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं और आम लोगों को चिकित्सा सेवाएं मिलेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 3 =