उत्तर बंगाल की खबरों पर एक नजर…

सरस्वती पूजा मंडप में तोड़फोड़ के विरोध में भाजपा ने निकाली विरोध रैली

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी के आदर्शनगर इलाके में बदमाशों ने एक सरस्वती पूजा मंडप में तोड़फोड़ की। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने इस घटना का विरोध और निंदा करते हुए सिलीगुड़ी में विरोध रैली निकाली। विरोध रैली शुक्रवार दोपहर को सिलीगुड़ी के हासमी चौक से शुरू हुआ। जुलूस शहर के मुख्य मार्ग से होते हुए हाशमी चौक पर समाप्त हुआ। रैली का नेतृत्व सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला भाजपा अध्यक्ष व विधायक आनंदमय बर्मन ने किया। उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा की और इस घटना में शामिल लोगों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।

ट्रैक्टर की चपेट में आने से चाय मजदूर घायल

सिलीगुड़ी। ट्रैक्टर की चपेट में आने से चाय मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना नक्सलबाड़ी के अटल चाय बगान से सटे इलाके की है। घायल चाय मजदूर का नाम कोले लाकड़ा है। शुक्रवार को नक्सलबाड़ी जाते समय एक चाय मजदूर को पीछे से ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। घटना में उसे काफी चोंटे आयी है। स्थानीय लोगों ने देखा तो घायल को बाहर निकाला। मामले को लेकर घटनास्थल पर काफी तनाव छा गया। सूचना मिलने पर नक्सलबाड़ी पुलिस व ट्रैफिक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया। ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया गया। घटना से इलाके में तनाव व्याप्त हो गया।

पद्मश्री मंगलकांत रॉय से मिले पद्मश्री करीमुल हक

जलपाईगुड़ी। एक और पद्मश्री करीमुल हक ने हाल ही में पद्मश्री के लिए नामित मंगलकांत रॉय के घर का दौरा किया। मैनागुड़ी प्रखंड के धोलागुड़ी गांव निवासी सरिंदा वादक मंगलकांत राय को बीते 25 जनवरी की रात पद्म श्री पुरस्कार के लिए नामित होने की जानकारी मिली। इसके बाद लोग उनके घर में बधाई देने पहुंचने लगे हैं। वहीं डुआर्स के सुदूर गांव के एंबुलेंस दादा पद्मश्री करीमुल हक शुक्रवार को उऩके घर गये। इस दिन, करीमुल हक ने मंगलकांत रॉय को सम्मानित किया और उन्हें खादा पहनाया। करीमुल ने कहा, ‘जलपाईगुड़ी वासियों और पूरे देश की शान सरिंदा वादक मंगलकांत राय हैं।’ यह मंगलकांत राय की बड़ी सफलता है।

सड़क मरम्मत की मांग में स्थानीय लोगों ने किया पथावरोध

जलपाईगुड़ी। जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज ब्लॉक के पानीकौड़ी क्षेत्र के निवासी लंबे समय से सड़क की जर्जर हालत की शिकायत कर रहे हैं। लेकिन कहीं सुनवाई नही हो रही। आखिरकार तंग आकर स्थानीय लोगों ने शुक्रवार को पथावरोध का रास्ता अपनाया। लोगों का आरोप है कि पानीकौड़ी मोड़ से हरिहर हाई स्कूल मोड़ तक खराब सड़क के कारण हादसे होते रहते हैं। इसका के स्थानीय लोगों ने सड़क पर बैठकर विरोध जताया। सड़क कई वर्षों से जर्जर हालत में है। प्रशासन को इसकी जानकारी देने के बावजूद कोई फायदा नहीं हुआ। आखिरकार लोगों ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए सड़क जाम कर दिया।

खेत में लहूलुहान मिला किशोर का शव

उत्तर दिनाजपुर। किशोर का लहूलुहान शव मिलने की घटना से उत्तर दिनाजपुर जिले के गोलपोखर थाने के दक्षिण साहपुर इलाके में सनसनी फैल गयी है। मृत किशोर का नाम मोहम्मद सेनामुल (14) है। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि किशोर जमीन में शंख बीनने गया था। किशोर के साथ उसका भाई भी था। फिर दोपहर के करीब छोटा भाई घर आया और सूचना दी कि उसके दादा लहूलुहान अवस्था में पड़े हैं।

परिवार को लोगों ने जाकर देखा किशोर के शरीर पर कई चोट के निशान हैं। परिजनों का दावा है कि किसी ने किशोर की गला रेतकर हत्या की है। घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। परिजन किशोर का शव बरामद कर घर ले आए। सूचना मिलने पर गोलपोखर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *