उत्तर बंगाल की खबरों पर एक नजर…

भारतीय सेना के जवानो ने प्राकृतिक आपदा से बचाई पर्यटकों की जान

सिक्किम। सिक्किम में अचानक मौसम बदलने से पर्यटन पर निकले 70 से ज्यादा पर्यटक बर्फबारी में फंस गये। हालांकि हमेशा की तरह देवदूत बनकर भारतीय सेना के जवान उनकी मदद के लिए आगे आएं व इस प्राकृतिक आपदा से उनकी जान बचाई। उल्लेखनीय है कि सिक्किम के कुपुप और गनाथंग में खराब मौसम के कारण फंसे 70 से ज्यादा पर्यटकों की इस टोली में बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों भी शामिल थे। भारतीय सेना ने 20 अप्रैल को सभी पर्यटकों को बचाया और तत्काल सहायता प्रदान की। पर्यटकों को आरामदायक रहने की व्यवस्था, गर्म कपड़े, चिकित्सा सहायता और गर्मा गरम भोजन भी प्रदान किया गया।

महिला मोर्चा ने सिलीगुड़ी में निकाली धिक्कार रैली

सिलीगुड़ी। महिला मोर्चा व पुलिस के बीच झड़प में घायल हुई महिला मोर्चा अध्यक्ष इसके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने ज्ञापन सौंपा। इस घटना के विरोध में रविवार को महिला मोर्चा ने सिलीगुड़ी में विरोध मार्च निकाला। रैली के बाद महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने हाशमी चौक पथावरोध किया। स्थिति को संभालने के लिए सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस का एक बड़ा बल मौके पर है। जब जुलूस हाशमी चौक पहुंचा तो वे सड़क पर बैठ गए। करीब 20 मिनट के धरने के बाद उन्होंने अपना धरना कार्यक्रम समाप्त किया।

4 सूत्री मांगों को लेकर सिलीगुड़ी थाने के सामने धरना

सिलीगुड़ी। पार्टी कार्यक्रम के दौरान पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये वामपंथी कार्यकर्ताओं की रिहाई सहित 4 सूत्री मांग पर सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के सिलीगुड़ी थाने के सामने रविवार को माकपा युवा संगठन की ओर से थाना घेराव किया गया। इसके साथ ही उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा उपायों को दुरुस्त करने की मांग को लेकर वामपंथी युवा संगठन जोरदार विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम किया।

रविवार को विरोध कार्यक्रम के साथ ही सिलीगुड़ी थाना को एक ज्ञापन भी सौंपा गया। उल्लेखनीय है कि माकपा युवा संगठन की ओर से उत्तर बंगाल सहित पूरे राज्य के विभिन्न थानों में 4 सूत्री मांगों को लेकर थाना घेराव व धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी के तहत सगंठन के सिलीगुड़ी शाखा की ओर से सिलीगुड़ी थाना का घेराव कर ज्ञापन प्रदान किया गया।

मेखलीगंज में तृणमूल के दो गुटों में हिंसक झड़प, 5 लोग घायल

कूचबिहार। मेखलीगंज भोटबाड़ी इलाके में सड़क निर्माण को लेकर तृणमूल के दो गुटों में हिंसक झड़प हो गयी। घटना में 4 से 5 गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। किसी का पैर टूट गया तो किसी का हाथ तो किसी के दांत। सभी घायलों को जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। मेखलीगंज के गोयेंदापाड़ा में रविवार दोपहर पथश्री परियोजना का काम शुरू हुआ। सूत्रों के मुताबिक उस सड़क के निर्माण में इलाके की पंचायत रेनू बेगम के करीबी मुजीबुर रहमान की अनुमति के बिना उनकी जमीन पर सड़क का निर्माण शुरू कर दिया गया। ऐसे में मुजीबुर रहमान ने काम में बाधा डाली।

यह खबर मिलते ही भोटबाड़ी के तृणमूल कांग्रेस के क्षेत्रीय अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन व उनके समर्थक मौके पर पहुंचे। घटना को लेकर बहस शुरू हुई, बाद में झड़प और मारपीट में इलका रणक्षेत्र का रूप ले लिया। मेखलीगज की एक बड़ी पुलिस फोर्स ने जाकर स्थिति को नियंत्रण में किया। इस झड़प में तृणमूल के क्षेत्रीय अध्यक्ष घायल हो गए। पंचायत पति के गुट और अंचल अध्यक्ष के गुट के आपसी भिड़ंत में मेखलीगंज का भोटबाड़ी इलाका रविवार को तनावपूर्ण हो गया। घायलों को जलपाईगुड़ी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनका इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *