
Kolkata Hindi News, तमलुक। पूर्व मेदिनीपुर जिले के तमलुक में कोलकाता के रॉबिन्सन स्ट्रीट घटना की पुनरावृत्ति हुई है। यहां मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटी अपने मृत पिता के शव को पकड़कर बैठी रही। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृत व्यक्ति का नाम भोलानाथ दे बताया गया है।
पूर्व मेदिनीपुर जिले के तमलुक थाना के वार्ड नंबर 11 के पदुमबासन इलाके के रहने वाले भोलानाथ कृषि विभाग के कर्मचारी थे। सेवानिवृत्ति के बाद वह मानसिक रूप से विक्षिप्त बेटी के साथ रहते थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, घर का दरवाजा मंगलवार से ही बंद था। कई बार फोन किया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।
परिचारिका काम पर आई लेकिन अंदर नहीं जा सकी। मामले की जानकारी मिलते ही पड़ोसियों ने स्थानीय पार्षद को सूचना दी। इसकी सूचना तमलुक थाने को दी गयी। सूचना पाकर तमलुक थाने की पुलिस ने जाकर स्थानीय लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा। देखा गया कि बेटी अपने पिता के शव को पकड़कर लेटी हुई है।
संभवत: काफी देर तक खाना न खाने के कारण वृद्ध की मौत हो गई। बेटी बीमार है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना मृत वृद्ध की पत्नी और छोटी बेटी को दे दी गई है। वृद्ध की मौत कैसे हुई पुलिस इसकी जांच कर रही है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।