6 fishermen missing while fishing were found

मछली पकड़ने के दौरान लापता 6 मछुआरों को किया गया बरामद

कोलकाता( न्यूज़ एशिया)।  समुद्र में मछली पकड़ने के दौरान लापता हुए 6 मछुआरों को बरामद कर लिया गया है। घटना पूर्वी मेदिनीपुर के शौला में हुई। इससे पहले मछली पकड़ने वाली नाव पलटी हुई पाई गई थी लेकिन मछुआरों का कोई पता नहीं चल रहा था। ऐसे में लापता मछुआरों के परिजन चिंतित थे।

प्रशासन से लापता लोगों की तलाश में और अधिक सक्रिय होने की अपील भी की गई। मालूम हो कि मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे कृष्णासारथी नामक नाव मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गयी थी। नाव में 6 लोग सवार थे। वे हैं सत्येन बेरा, जगबंधु दास, मानस बार, गौतम बेरा, खोकोन बार, जगन्नाथ बार।

आखिरी बार फोन पर संपर्क 10 बजे हुआ था। इसके बाद से नाविक से संपर्क नहीं हो सका। दोपहर तीन-चार बजे तक नहीं लौटे तो खोजबीन शुरू हुई। बाद में नाव जुनपुट के पास पलटी हुई पाई गई लेकिन मछुआरे कहीं नहीं मिले थे।

इस संबंध में शौला मछली पकड़ने वाले बंदरगाह के मछुआरों के संगठन के सदस्य धनंजय प्रमाणिक ने मुख्यमंत्री, मत्स्य विभाग और सभी संबंधित अधिकारियों से लापता मछुआरों को बचाने के लिए सभी आवश्यक उपाय करने की अपील की थी। इसके बाद सभी मछुआऱों को सही सलामत बरामद किया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − four =