Vlcsnap 2023 06 04 16h52m22s167

8वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास व मारपीट

मालदा। पड़ोसी युवक पर आठवीं कक्षा की छात्रा को आमबागान से उठा ले जाकर दुष्कर्म के प्रयास करने का आरोप लगा है। यहां तक की खुद को बचाने की कोशिश करने पर नाबालिग छात्रा की बेरहमी से पिटाई करने का भी आरोप युवक पर लगा है। फिलहाल छात्रा का मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार पीड़ित छात्रा स्थानीय हाई स्कूल की आठवीं कक्षा में पढ़ती है।

सनसनीखेज घटना शनिवार की शाम ओल्ड मालदा थाना क्षेत्र के साहापुर के अमजतपुर इलाके में हुई। परिजन व पुलिस सूत्रों के अनुसार छात्रा अन्य दिनों की तरह घर के बगल में आम के बगीचे में काम कर रही थी। तभी पीछे से आरोपी राजू शेख नाम के युवक ने छात्रा का मुंह बांध दिया और उसे उठाकर महानंदा नदी के किनारे ले गया। वहां आरोपित युवक ने छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।

उसके बाद आरोपी युवक ने स्कूली छात्रा को बुरी तरह पीटा और जान से मारने की कोशिश की। जब छात्रा चिल्लाई तो आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। छात्रा ने उस रात के बाद पूरी घटना परिजनों को बताई। सुबह आरोपी के खिलाफ ओल्ड मालदा थाने में लिखित शिकायत की गई है। छात्रा को इलाज के लिए रविवार सुबह मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। छात्रा का इलाज मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =