0228f52e 7642 487f bbbc e3202b685b83

सिलीगुड़ी में 7वां गीतांजलि आम महोत्सव शुरू

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी में शुक्रवार से 7वां गीतांजलि आम महोत्सव शुरू हो गया है। यह उत्सव तीन दिनों तक चलेगा। यहां देश-विदेश से तरह-तरह के आम आते हैं। इस फेस्टिवल में बांग्लादेश, भूटान, नेपाल समेत पूरे पश्चिम बंगाल से आम की विभिन्न प्रजातियों को लाया गया है। यहां आम के विभिन्न स्टॉल हैं। एक भारतीय संस्था नेपाल पर्यटन के सहयोग से इस उत्सव का आयोजन कर रही है।

इस उत्सव के माध्यम से आम की खपत और आम से जुड़े किसानों को बढ़ावा देने और इस फल को विश्व विरासत का दर्जा दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। अलग-अलग उत्पादकों ने अपने-अपने खेती वाले आम लेकर इस प्रदर्शनी में पहुंचे हैं। मेले का विधिवत उद्घाटन शुक्रवार दोपहर को किया गया।

विश्व महासागर दिवस पर मुंशी प्रेमचंद कॉलेज के 4 बंगाल गर्ल बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने महानंदा नदी की सफाई कर चलाया जागरूकता अभियान सिलीगुड़ी। नदी को साफ रखे ताकि सागर तक प्रदूषित जल ना जा सके। हम सभी शहर वासियों का कर्तव्य है कि हम पहाड़ से समुद्र तक नदी को साफ रखे। क्योंकि भविष्य में भारी जल संकट आ सकता है। अतः अभी से ही हमारे लिए सतर्क रहना जरूरी है।

इस कार्यक्रम के दौरान मुंशी प्रेमचंद कॉलेज के एनसीसी टीचर डॉ. ऋतु छेत्री एवं एनसीसी 4 बंगाल बटालियन, आर्मी के जवान, एमबीए सिलीगुड़ी अर्थात महानंदा बचाओ अभियान के संयोजक गुरुकुल के प्रिंसिपल अरुणांशु शर्मा उपस्थित थे। अरुणांशु शर्मा ने कहा कि निकट भविष्य में एनसीसी कैडेट्स एवं स्टूडेंट्स और शहरवासियों के साथ जन जागरण अभियान चलाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − ten =