F5f5a416 dccb 4d33 9724 191005123da5

प्रभु कृपा दु:ख निवारण का 661वां समागम संपन्न

धरमवीर सिंह, कोलकाता। उल्टाडांगा फ्लाईओवर के निकट महाब्रह्मर्षि कुमार स्वामी जी महाराज द्वारा संचालित प्रभु कृपा दु:ख निवारण का 661वां सत्संग रविवार को संपन्न हुआ। इस बार भी सत्संग रविवार को संध्या 4 बजे आयोजित किया गया। हजारों की संख्या में लोग इकट्ठा हुए और महाराज द्वारा आयोजित सत्संग का आनंद लिया।

ब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी जी से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियाँ : उनका जन्म एक ग्रामीण किसान परिवार में हुआ था। बारह वर्ष की आयु में उन्होंने अपनी आध्यात्मिक यात्रा शुरू की और उस समय वह कई प्रमुख भारतीय संतों जैसे विश्वनाथ बाबा, निरंकारी बाबा, माता आनंदमयी, योगी स्वामी रामदेव, ओशो, जे. कृष्णमूर्ति, देवरिया बाबा, पथिक जी महाराज, कुंज बाबा, हरिहर बाबा, इत्यादि लोगों से मिले। कुमार स्वामी जी को ऋग्वेद और अथर्ववेद ग्रंथों का गहन ज्ञान है। उनके अनुसार इन ग्रंथों के मंत्रों के माध्यम से वह लोगों को कष्टों से मुक्ति दिलाते हैं।

ऐसा कहा जाता है कि अपनी तथाकथित शक्तियों के माध्यम से उन्होंने प्राचीन विज्ञान के रहस्यों को उजागर किया है। जिसका लाभ उनके 50 करोड़ से भी अधिक अनुयायियों को मिलता है। उन्हें विभिन्न देशों द्वारा कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। जिसके चलते उन्होंने भारत सरकार में स्वास्थ्य, श्रम और उद्योग मंत्रालयों के सलाहकार के रूप में भी कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 4 =