30 January : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
रविवार 30 जनवरी 2022

मेष राशि : आज खर्च की अधिकता रहेगी। कार्यक्षेत्र में वाद-विवाद के कारण तनाव हो सकता है, अतः वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्‍यक है। बहस में पड़ने से बचें। शत्रुओं द्वारा रचे षडयंत्र से सावधान रहने की आवश्यकता है। कोई नई डील अथवा कोई विशेष निर्णय लेने से बचें। वस्तुओं को संभालकर रखें।

वृषभ राशि : विशेष उन्नतिकारक दिन है और कोई भी रुका हुआ कार्य जो आपका नहीं बन पा रहा हो, आज क्रियान्वित करें, सफलता अवश्‍य मिलेगी। आज भाग्य आपके साथ है। बीते दिनों जिन लाभों से आप वंचित रह गए हैं, उन्हें पाने का समय आ गया है, धर्म स्थल की यात्रा का विशेष योग बन रहा है।

मिथुन राशि : कल जो आपका कार्य नहीं बना, वह आज बनने की सम्भावनाएं हैं, कार्य की व्यस्तता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में लाभ के योग हैं। अधिकारियों से तारीफ मिल सकती है। आज आपका पूरा दिन मंगलमय बीतेगा। जीवनसाथी अथवा कोई प्रिय व्यक्ति आपको विशेष सहयोग देगा। परिवार का कोई व्‍यक्ति आज आगे आकर आपकी मदद कर सकता है।

कर्क राशि : यात्रा का योग है। भाग्य का साथ मिलेगा। उन्नतिकारक दिन है और बिगड़े कार्य बनने लगेंगे। आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। समाज में मान-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन अथवा शुभ सूचना मिल सकती है। कुछ न कुछ प्राप्त जरूर होगा, चाहे कोई मित्र आपको उपहार ही क्‍यों न दे।

सिंह राशि : आज अपनी प्रिय वस्तुओं, मोबाइल आदि का ध्यान रखें, लापरवाही के कारण कोई चीज गुम हो सकती है। गुप्त शत्रु आज हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। सावधान रहकर कार्य करने का दिन है। अपने रहस्य दूसरों को न बताएं। कोशिश करें कि व्यर्थ के तर्क-वितर्क से दूर रहें। बिना सोचे किसी पर भी भरोसा न करें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें।

कन्या राशि : प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा, नया कार्य, रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अवश्य करें, सफलता अवश्य मिलेगी। अधूरे कार्य आज पूरे हो सकते हैं। नकारात्‍मक विचारों से खुद को दूर रखें। शत्रुओं पर विजय प्राप्‍त होगी। व्‍यापार में लाभ होगा।

तुला राशि : धन के मामले में आज का दिन लाभदायक है। शत्रु निर्बल रहेंगे, भाग्य प्रबल रहेगा, आय के नए स्रोत बनेंगे। संघर्ष करेंगे तो सफलता अवश्‍य मिलेगी। मेहनत और धैर्य के साथ अपना काम करते रहें। परिणाम सकारात्‍मक प्राप्‍त होंगे। धन निवेश करने का विचार है तो आज का दिन अनुकूल है।

वृश्चिक राशि : आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण लाभ ले सकेंगे और नई योजनाएं लाभ देंगी। मनोरंजन कार्य पर खर्च होगा। प्रेम प्रसंग में सफलता प्राप्‍त होगी। दांपत्‍य जीवन मधुर होगा। आज आपके रुके पड़े काम फिर से रफ्तार पकड़ सकते हैं। संभावनाओं पर विचार करते रहें। अच्‍छे अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। आज किए गए कार्य भविष्‍य में लाभ प्रदान करेंगे।

धनु राशि : क्रोध पर नियंत्रण रखें, अनावश्‍यक रूप से वाद-विवाद से बचें। मन आज बेचैन हो सकता है, स्वास्थ्य के प्रति सावधान बरतें। प्रेम-प्रसंग के मामलों में आज सफलता मिलेगी। आज धन अनावश्यक रूप से खर्च हो सकता है। मानसिक तनाव की आशंका है। आपसे ईर्ष्या करने वाले आज आपको प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

मकर राशि : आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आपका मनोबल बढ़ेगा। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि का योग है। शुभ दिन है और भरोसेमंद व्यक्ति से आज लाभ अवश्‍य लें, लेकिन अनजाने शख्स से दूर रहें। आपके सभी काम आसानी से बनेंगे। धन के मामले में व्‍यापारी और नौकरीपेशा दोनों को लाभ होगा। मित्रों के सहयोग से मन प्रसन्‍न रहेगा।

कुंभ राशि : आज आपके लिए कहीं से धनागमन हो सकता है। धन निवेश भी कर सकते हैं। अवश्‍य लाभ होगा। शेयर आदि में भी धन का निवेश आज लाभदायक रहेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। आस-पास के लोगों के सामंजस्य से सफलता मिलेगी। परिजन भी साथ देंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।

मीन राशि : आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक स्थल की यात्रा करने को मिल सकती है। मनोरंजन कार्यों पर खर्च होगा। संतान पक्ष की ओर से भी शुभ समाचार प्राप्‍त होगा। दिन सुखमय बीतेगा। मित्रों के आगमन से मन प्रसन्‍न रहेगा।

।।आज का पंचाग।।

दिनांक – 30 जनवरी 2022 रविवार
विक्रम संवत – 2078
शक संवत -1943
अयन – उत्तरायण
ऋतु – शिशिर
मास – माघ
पक्ष – कृष्ण
तिथि – त्रयोदशी शाम 05:28 तक तत्पश्चात चतुर्दशी
नक्षत्र – पूर्वाषाढा रात्रि 12:23 तक तत्पश्चात उत्तराषाढा योग – हर्षण दोपहर 02:16 तक तत्पश्चात वज्र
राहुकाल – शाम 05:04 से शाम 06:28 तक
सूर्योदय – 07:17
सूर्यास्त – 18:26
दिशाशूल – पश्चिम दिशा में

व्रत पर्व विवरण – मासिक शिवरात्रि
दुख दरिद्रता मिटाने के लिए 31 जनवरी 2022 सोमवती अमावस्या के दिन करें यह विशेष उपाय
सोमवती अमावस्या पर विशेष मंत्र
31 जनवरी 2022 सोमवार को दोपहर 02:19 से 01 फरवरी सूर्योदय तक सोमवती अमावस्या है ।
जिनको पैसो की कमजोरी है तो तुलसी माता को १०८ प्रदिक्षणा करें | और श्री हरि…. श्री हरि…. श्री हरि…. श्री हरि…. ‘श्री’ माना सम्पदा, ‘हरि’ माना भगवान की दया पाना | तो गरीबी चली जायेगी

ग़रीबी – दरिद्रता मिटाने के लिए
सोमवती अमावस्या के दिन 108 बार अगर तुलसी की परिक्रमा करते हो, ॐकार का थोड़ा जप करते हो, सूर्य नारायण को अर्घ्य देते हो; यह सब साथ में करो तो अच्छा है, नहीं तो खाली तुलसी को 108 बार प्रदक्षिणा करने से तुम्हारे घर से दरिद्रता भाग जाएगी।

जोतिर्विद वास्तु दैवज्ञ
पण्डित मनोज कृष्ण शास्त्री
9993874848

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *