तिरंगा काव्य मंच का 23 वां मासिक ऑनलाइन कवि सम्मेलन एवं मुशायरा सम्पन्न

कोलकाता । तिरंगा काव्य मंच का 23वां मासिक ऑनलाइन कवि सम्मेलन एवं मुशायरा गत रविवार को नव साहित्य त्रिवेणी के सम्पादक डॉ. कुंवर वीर सिंह मार्तण्ड एवं वरिष्ठ शायर कृष्ण कुमार दूबे की अध्यक्षता में की गई। मंच संचालन चंचल हरेंद्र वशिष्ट नई दिल्ली एवं रीमा पाण्डेय ने किया। रीमा पाण्डेय के सुमधुर सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। देश के कई प्रान्तों के कवि एवं शायर गण चंचल हरेंद्र वशिष्ट, दीपिका रूखमांगद, पुनीता सिंह, हीरा लाल जायसवाल, डा. निर्मला शर्मा,अंजु छारिया,डॉ. सुभाष चन्द्र शुक्ल, प्रो. प्रेम शर्मा, सौदामिनी खरे, गजेन्द्र नाहटा।

रीमा पाण्डेय, पथिक जौनपुरी, सीमा सिंह, तृप्ता श्रीवास्तव, डॉ. संजीव धानुका, मोहन चतुर्वेदी, डॉ. कुंवर वीर सिंह मार्तण्ड, कृष्ण कुमार दूबे, डी.पी. लहरे ‘मौज’, संतोष रज़ा, पुकार गाजीपुरी, अलका मित्तल, अरूण कुमार दुबे, राम शिरोमणि उपाध्याय पथिक, शैलेन्द्र मिश्रा देव, सरफ़राज़ हुसैन फ़राज़, शम्भू लाल जालान निराला, अंजुमन मंसूरी आरज़ू, राज शुक्ल राज, रणजीत भारती, डॉ. भागिया ख़ामोश, यूनुस शेख़, विनय सागर जायसवाल ने काव्य एवं ग़ज़ल पाठ किया। गजेन्द्र नाहटा, अलका मित्तल ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई। धन्यवाद ज्ञापन संयोजक शम्भू लाल जालान निराला ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *