Horo

21 सितंबर : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
21 सितम्बर 2023, गुरूवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपको कार्य में सफलता और यश-कीर्ति मिलेगी। आर्थिक रूप से आज का दिन बेहतर रहेगा है। जीवनसाथी के प्रति पूर्ण समर्पित होने का उचित अवसर मिलेगा व आत्म सन्तुष्टी मिलेगी। निवेश करने के मामले में समझदारी से काम लीजिए। धार्मिक कार्य सम्पन्न होगा। व्यस्त रहने के बाद भी खुद के लिए समय मिलेगा। स्वास्थ्य सही रहेगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
आज मनोरंजन का लाभ उठाएँ, परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक व्यतीत होगा। वाहन-सुख मिलेगा तथा मान-सम्मान भी मिलेगा। अपने आत्मविश्वास का फायदा उठाएँ। गलत निर्णय लेने से बचें। अपने साथी और दोस्तों के साथ कुछ समय व्यतीत करें। कल्पनाओं के पीछे न दौड़ें और यथार्थवादी बनें।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज विरोधियों और प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद में आप न पड़ें। आज आप अपने पास के किसी व्यक्ति के लिए एक महंगा उपहार खरीद सकते है जो की उस व्यक्ति को आश्चर्य चकित कर सकता है। व्यवसाय या व्यापार में परिस्थिति अनुकूल नहीं होगी। संतानों के साथ मतभेद होने की संभावना है ध्यान रखें।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आपके वैवाहिक जीवन में ध्यान देने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में सावधानी से काम लेना होगा। दूसरों के लिए खराब नीयत रखना मानसिक तनाव को जन्म दे सकता है। इस तरह के विचारों से बचें, क्योंकि ये समय की बर्बादी करते हैं। आज वित्तीय स्थिति और खर्च में संतुलन बना रहेगा, अप्रत्याशित स्रोतों से आय का सृजन होता रहेगा।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाह रहे हैं तो फैसला लेने की अपनी क्षमता को और विकसित कीजिए। किसी पर भी आंख बंदकर विश्वास ना करें। अपने करियर पर विशेष ध्यान दें। घर के माहौल की वजह से आप उदास हो सकते हैं। प्यार-मोहब्बत की नजरिए से बेहतरीन दिन है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

यह भी पढ़ें:  सिंधू निजी कारणों से उबेर कप से हटी, डेनमार्क ओपन में खेलना संदिग्ध

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपके आमदनी बढऩे के आसार हैं, कार्य क्षेत्र में लाभ होगा। एकाग्रता बनाए रखें। व्यवसाय से जुड़ा कोई फैसला लेते वक्त आप सावधान रहें ताकि कोई आप को ठगे नहीं क्योंकि अंदेशा है कि आपके व्यवसायिक साझेदार आपके व्यवहार का नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करें।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
व्यवसाय और व्यापार के क्षेत्र में लाभ होगा। वसूली के पैसे आएंगे। परिवार में भी आनंद का वातावरण रहेगा। आज का दिन काफी लाभप्रद है और उसे बेकार न जाने दे। आर्थिक प्रबंधन में अपने महारथ और सकारात्मक सोच की बदौलत आप आसानी से अपना आर्थिक लक्ष्य पा लेंगे।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन कार्यालय का माहौल अनुकूल बना रहेगा। वैवाहिक जीवन पर आशंकाओं के बादल मण्डरा सकते हैं। कई दिनों से चली आ रही बीमारी से आज आराम मिलेगा। आज का दिन शेयर बाजार में निवेश के लिए उत्तम है परन्तु आपको अपने निवेश को लेकर सतर्क रहना होगा।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आप एक साथ कई परियोजनाओं के बोझ तले दबा हुआ सा महसूस कर सकते हैं। मन में व्यग्रता रहेगी। आप अपने कार्य को कुछ देर से शुरू कर पायेंगे क्योंकि काम के बोझ से आप अपने को थका हुआ महसूस करेंगे। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करें कामयाबी अवश्य मिलेगी।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आप ज्यादा खाने से बचें। अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा। आज आप अकेलापन महसूस कर सकते हैं। अपने समय को बचाने की बजाय उनकी चिंता को समझना आपके लिए आज ज्यादा जरूरी होगा। अगर आप फिर भी बिना सोचे समझे आगे बढ़ते जायेंगे तो आपको कड़ाई से सबक मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:  09 जुलाई : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
नये विचार भी दिमाग में आयेंगे। आप अपने दृढ़ प्रयासों से अपने लक्ष्य को पा लेंगे और आपके सपने साकार होंगे। आप अपनी वित्तीय सुरक्षा का आनंद ले पाएंगे। आज आप कुछ धन दान भी दे सकते हैं। आज आपको एक अप्रत्याशित स्रोत से धन लाभ होने की संभावना है। मानसिक चिंता रहेगी।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
उद्योग में निवेश करेंगे तो वो काफी फायदेमंद साबित होगा। मित्रों के मिलने से आपको आनंद होगा। व्यावसायिक क्षेत्र में सकारात्मक वातावरण रहेगा। आज परिजन और मित्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बिताएंगे। खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखिएगा। वाणी पर संयम रखें।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
21 सितंबर, 2023
हिन्दी माह भाद्रपद

तिथि षष्ठी 02:14:00pm
पक्ष शुक्ल
नक्षत्र अनुराधा 03:33:57pm
योग प्रीति 01:42:44am
करण तैतुल 02:13:59pm
करण गर 01:59:09am
चन्द्र राशि वृश्चिक
सूर्य राशि कन्या
रितु शरद
आयन दक्षिणायण
संवत्सर (नाल) पिंगल
विक्रम संवत 2080
शक संवत 1945

वाराणसी
सूर्योदय 05:55:50 am
सूर्यास्त 06:03:30pm
चंद्रोदय 11:21:57am
चंद्रास्त 10:03:08pm
सूर्योदय
लग्न कन्या 3°36′, 153°36′
सूर्य नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी
चन्द्र नक्षत्र अनुराधा

आज जन्मे बच्चों का नक्षत्र पद, चरण
नू अनुराधा 09:28:14am
ने अनुराधा 03:33:57pm
नो ज्येष्ठा 09:37:21pm
या ज्येष्ठा 03:38:25am

यह भी पढ़ें:  16 Aug 2021 : कैसा होगा आपका दिन, हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

आज का दिशा शूल दक्षिण

ज्योर्तिविद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + twelve =