Horo

18 सितंबर : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
18 सितम्बर 2023, सोमवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आप अपने लिए समय निकाल सकते हैं व कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। यदि आप नौकरी में परिवर्तन की तलाश में हैं तो आपको आज कई अवसर मिल सकते हैं। धन निवेश से अच्छा लाभ मिलेगा। प्रबंधन क्षेत्र के छात्र अच्छा प्रदर्शन करेंगें। सहयोगात्मक भावना होगी, कुछ तनावपूर्ण रिश्तों का अंत संभव है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वु, वे, वो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। इस अवधि में नियोजित कार्य बहुत अधिक परिणाम नहीं दिखाएगा, किन्तु परिणाम जो भी हों, सकारात्मक होंगें। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के लिए दिन शुभ है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो उसे पाने के लिए सौहार्दपूर्ण समझौता करना श्रेयकर रहेगा। कोर्ट के बाहर मुकदमे का निपटारा होगा।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन आपके अनुकूल होगा। आप अपनी नौकरी में बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं। विदेश यात्रा भी संभव है। आप अपनी संभावनाओं के उत्थान की आशा भी कर सकते हैं क्योंकि आप अपनी वर्तमान नौकरी से अधिक पसंदीदा स्थान पर स्थानांतरित हो सकते हैं। आज आपके धन में बढ़ोत्तरी होगी। छात्र अपनी पढ़ाई में अच्छा करेंगे।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। व्यवसायियों को नए रुझान और रास्ते मिलेंगे जो उनकी नकदी में वृद्धि करेंगें। आज आपकी वित्तीय स्थिति बहुत मजबूत होगी। आपके द्वारा की गई बचत, आपके परिवार के लिए लाभकारी साबित होगी बुजुर्ग अपने बच्चों को सफलता प्राप्त करते हुए देख खुश होंगे।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी लिए हो सकता है बाकी दिन मिलाजुला रहेगा। काम के दौरान आप वैचारिक मतभेदों को लेकर अपने सहयोगियों के साथ संघर्ष में आ सकते हैं, इसलिए आपको व्यावहारिक रहने की आवश्यकता है। आपके कुछ दोस्त और रिश्तेदार आपके बारे में अलग राय रखेंगे और दूसरों का पक्ष ले सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  17 जनवरी 2024 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आप अपने अधीनस्थ अथवा सहयोगी को संवेदनशील मुद्दों को समझाने में मदद कर सकतें हैं। व्यापारी वर्ग ग्राहकों की पसंद में दिलचस्पी लेंगे और आसानी से आर्थिक लाभ अर्जित कर पाएंगे। अविवाहित युवक और युवतियों को अपना जीवन साथी मिल सकता है। आपको अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से अच्छी ख़बरें मिलेंगीं।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा व आपका आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। आपके आलोचक और शत्रु आपके लिए समस्याएं पैदा करेंगे किन्तु आप कूटनीति के प्रयोग से उन्हें चुप करा सकते हैं। आपका दैनिक कार्यक्रम व्यस्त रहेगा। नौकरीपेशा जातक पूर्व में अपने द्वारा किए गए शुभ कृत्यों के लिए आज मान्यता प्राप्त करेंगे।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बेहतरीन होगा। आज खुद के लिए जोखिम लेने की क्षमताओं पर अंकुश लगाना बेहतर होगा। यदि आपने पहले से भी जोखिम उठाए हैं तो उन्हें उपयुक्त रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। निवेश समझदारी से करें अन्यथा आर्थिक पक्ष अस्थिर हो सकता है। अपने काम की वजह से आपको लगातार यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज आप प्रेम संबंधों में लिप्तमढ जातक अपने साथी के साथ भावनात्मक परिवेश में एक नया समीकरण विकसित कर पाएंगे। आज व्यावसायिक और व्यापारी सभी गतिविधियों में काफी प्रगति होने की संभावना है। आर्थिक रूप से भी आज का समय उत्कृष्ट है। स्वास्थ्य में लाभ होगा।

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन आपके अनुरूप वह परिस्थितियों के अनुरूप दोनों तरह से होगा। व्यापारिक सन्दर्भ में विलय हो सकतें हैं। प्रतिकूल समय है, कार्य स्थल पर बार-बार परिवर्तन आपको भ्रमित कर सकता है। प्रेम संबंधों के लिए यह एक अच्छा समय है। बुजुर्ग अपनी संस्कृति, जीवन शैली और तीर्थयात्रा के प्रति अधिक रुचिवान होंगें। विवाहित जातकों को जीवनसाथी की तरफ से तनाव मिल सकता है।

यह भी पढ़ें:  11 जनवरी 2024 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन शुभ रहेगा। आज आप व्यापारिक एव व्यावसायिक सन्दर्भ में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप अपने प्रयासों से चौतरफा सफलता प्राप्त करेंगे और आपकी शक्तियां बढ़ेंगी। आप अपने द्वारा किए गए किसी भी निवेश में लाभ प्राप्त करेंगे और मन संतुष्ट एव शांत रहेगा। यदि आप एक जीवनसाथी की खोज कर रहे हैं, तो यह समय अच्छा है।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज का दिन आपके लिए शानदार साबित होगा। कठिन समय के बाद आखिरकार आप अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ सुकून देख सकेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत और श्रम के लिए इनाम की उम्मीद कर सकते हैं। आपको अपनी नौकरी में पदोन्नति मिलेगी। प्रेम संबंधों में आप सावधानी बरतें। स्वास्थ्य सुधार निश्चित है।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।।
18 सितंबर 2023, सोमवार
हिन्दी माह भाद्रपद

तिथि तृतीया 12:38:37pm
पक्ष शुक्ल
नक्षत्र चित्रा 12:06:37pm
योग ऐन्द्र 04:22:31am
करण गर 12:38:37pm
करण वणिज 01:14:10am
चन्द्र राशि तुला
सूर्य राशि कन्या
रितु शरद
आयन दक्षिणायण
संवत्सर (नल) पिंगल
विक्रम संवत 2080
शक संवत 1945

वाराणसी
सूर्योदय 05:54:46am
सूर्यास्त 06:06:42pm
चंद्रोदय 08:28:01am
चंद्रास्त 08:00:47pm
सूर्योदय
लग्न कन्या 0°40′, 150°40′
सूर्य नक्षत्र उत्तर फाल्गुनी
चन्द्र नक्षत्र चित्रा

यह भी पढ़ें:  टूरिस्ट बस मालिकों ने किया चक्का जाम, शासन को सौंपा ज्ञापन

आज जन्मे बच्चों का नक्षत्र पद, चरण
री चित्रा 12:06:37pm
रू स्वाति 06:34:17pm
रे स्वाति 01:00:18am

आज का दिशा शूल सोमवार

ज्योर्तिविद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × one =