Images 2022 06 25T125455.642

स्पेन की सीमा में घुसने के लिए मची भगदड़ में 18 प्रवासियों की मौत

मैड्रिड। स्पेन के उत्तरी अफ्रीकी क्षेत्र मेलिला में प्रवासियों और सीमा अधिकारियों के बीच दो घंटे की झड़प के बाद सीमा में घुसने के लिए मची भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गयी और कई घायल हो गये। वीओए न्यूज ने मोरक्को और स्पेनिश अधिकारियों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि करीब दो हजार प्रवासियों ने सीमा पर एक ऊंचे बाड़ पर धावा बोल दिया, जिसके कारण सुरक्षा बलों के साथ झड़पें हुई। इसी दौरान वहां मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गयी जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

मोरक्को के गृह मंत्रालय ने इससे पहले बताया था कि घटना में पांच प्रवासियों की मौत हुई है और 76 अन्य घायल हुए हैं। बाद में 13 और लोगों के मारे जाने की जानकारी दी गयी। मोरक्को के सुरक्षा बलों के लगभग 140 सदस्य भी घायल हुए हैं, जिनमें पांच की हालत गंभीर बतायी गयी है।सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

नॉर्वे के नाइट क्लब में गोलीबारी , दो लोगों की मौत, 14 घायल

नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में शनिवार तड़के एक बंदूकधारी ने दो नाइटक्लब के बाहर गोलीबारी की जिससे कम से कम दो लोगों की मौत हो गयी और 14 अन्य घायल हो गये। ओस्लो की पुलिस ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के पांच मिनट बाद एक संदिग्ध हमलावर को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने हालांकि उसकी पहचान का खुलासा नहीं किया गया है।
द न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक दो नाइट क्लबों में से एक लंदन पब ओस्लो में समलैंगिक नाइटलाइफ़ का केंद्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 3 =