कोलकाता में कुख्यात ‘जामताड़ा गैंग’ के 16 अपराधी गिरफ्तार

कोलकाता। कोलकाता में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। खबर के मुताबिक़ कोलकाता पुलिस ने कुख्यात जामताड़ा गैंग के 16 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गैंग शहर में किसी घटना को अंजाम देने की साजिश रच रहा था। पुलिस ने दबिश देकर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। इसके साथ ही अपराधियों के पास से पासबुक, लैपटॉप, मोबाइल सिम कार्ड जब्त किये है। जानकारी के मुताबिक, गिरोह के सदस्य झारखंड में गिरिडीह और धनबाद जैसे विभिन्न स्थानों से आते हैं।

इस मामले पर संयुक्त आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने कहा कि छापेमारी मुख्य रूप से एंटी उपद्रवी दस्ते और बैंक जालसाजी रोकथाम दस्ते (द्वारा की गई। सभी मुख्य रूप से गढ़ीहाट, चांदनी चौक और जादवपुर जैसे शहर के विभिन्न स्थानों से काम कर रहे थे। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार किये गए लोगों की पहचान प्रदीप मंडल, रितेश मंडल, विनीत मंडल, कमल मंडल, छोटेलाल मंडल, ज्ञानसन मंडल, राजेश मंडल, समसूर मंडल, उमेश, बिकारम मंडल, मैनुल मंडल, जीतन मंडल, धर्मेंद्र कुमार मंडल, जॉयदीप मंडल, दिलीप मंडल ,अरुण मंडल के रूप में हुई है पुख्ता सूचना के आधार पर कोलकाता पुलिस के जासूसी विभाग (डीडी) के अधिकारियों ने छापेमारी कर गिरोह के कुल 16 सदस्यों को गिरफ्तार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *