15 year old Tanishka won the title of Miss Teen Earth India

15 वर्षीय तनिष्का ने जीता मिस टीन अर्थ इंडिया का खिताब

अनिल बेदाग, मुंबई : हाल ही जयपुर में आयोजित देश की  सबसे बड़ी किशोर सौंदर्य प्रतियोगिता मिस टीन दीवा 2024 का आयोजन किया गया। देश के इस सबसे बड़े सौंदर्य प्रतियोगिता में पटना की 15 वर्षीय तनिष्का शर्मा ने मिस टीन अर्थ इंडिया का खिताब जीत कर विश्वभर में बिहार का नाम रौशन किया है। तनिष्का का जन्म, पालन पोषण सब पटना में हुआ है और अब देश की सबसे बड़ी फैशन डिजाइनर बनना चाहती है।

इस सफलता से उत्साहित तनिष्का कहती है, इस पेजेंट में भाग लेने की वजह खुद को शारीरिक और मानसिक दोनों तौर पर बेहतर बनाने की कोशिश थी।  लॉकडाउन के दौरान मेरा वजन 86 किलो हो गया था।

इसे कम करने में लगभग सात महीने का वक्त लगा 21 किलो वजन घटाने के बाद एहसास हुआ कि देश में हर दूसरी लड़की इस समस्या से पीड़ित है। उनके अंदर आत्मविश्वास दिलाने के लिए मैंने इस पेजेंट में भाग लिया,मेहनत कर जीत हासिल की है। अभी मैं इंटरनेशनल मिस टीन अर्थ दीवा की तैयारी कर रही हूं और उस टाइटल को जीत कर फैशन उद्योग में बिहार के लिए बहुत कुछ करूंगी।

यह भी पढ़ें:  उर्वशी रौतेला ने 'डूब गए' वीडियो पर 3 करोड़ से ज्यादा व्यूज

जीत से पहले तनिष्का को ओपनिंग डांस,स्वीमवियर राउंड, ईवनिंग गाउन राउंड के साथ ही टाइटल राउंड से गुजरना पड़ा। जिसमें देश भर से कई कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया। काटें की टक्कर के बीच तनिष्का को विजेता चुना गया और सैश पहनाकर सम्मानित किया गया। पटना की रहने वाली 15 वर्षीय तनिष्का के पिता डॉ विकास शर्मा पशु चिकित्सक हैं और मां नीतू शर्मा इंजीनियर।

तनिष्का ने अपनी पढ़ाई संत जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल से की है और अब एक बड़ी फैशन डिजाइनर बनना चाहती है। तनिष्का शर्मा अगले साल मिस टीन अर्थ में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।  तनिष्का शर्मा की तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है और काफी प्रेरणादायक है क्योंकि उन्होंने मिस टीन दिवा की तैयारी के लिए 21 किलो वजन कम किया था । उन्होंने बताया कि वह अभी से डॉक्टरों और विशेषज्ञों के कड़े मार्गदर्शन में हैं।

मिस टीन अर्थ हर लड़की का सपना है क्योंकि मैं हमेशा पर्यावरण के मुद्दों पर काम करती रही हूं और एक पर्यावरणविद् होने के नाते मेरा सपना मिस टीन अर्थ का खिताब जीतना है। मिस टीन अर्थ का खिताब जीत बड़े मंच से बड़े संख्या में लोगो को पर्यावरण के लिए जागरूक कर पाऊंगी। 

तनिष्का ने  राष्ट्रीय निदेशक निखिल आनंद को आभार जताया है और कहा है मेरे सहित पूरे देश को यह मंच मुहैया कराने के लिए धन्यवाद। तनिष्का की पेजेंट मेंटर रितिका रामत्री थी  जिन्होंने समय-समय पर उनका मार्गदर्शन किया।

यह भी पढ़ें:  समस्तीपुर मे एक ही परिवार के चार लोगों की तालाब मे डूबकर मौत

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  #Bollywood: फिल्म 'टॉर्चर' का संगीतमय मुहूर्त सम्पन्न
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − 6 =