Horo

15 December : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

आज का राशिफल व पंचांग
15 दिसंबर, 2021, बुधवार

मेष : आज का दिन भी आपके लिए आनंद दायक रहेगा। कुछ छोटी मोटी बातो को छोड़ व्यवसाय एवं घरेलू कार्य निर्विघ्न चलते रहेंगे। शारीरिक रूप से भी आज स्फूर्ति रहेगी। आज आप जो भी कार्य करेंगे उसमे लाभ-हानि का विचार पहले ही कर लेंगे जिससे लाभ की उम्मीदें ज्यादा रहेंगी। व्यवसाय में जोखिम लेने से डरें नही आज आपके लिए निर्णय लाभ ही देंगें भले विलम्ब से ही क्यों ना हो। घरेलू वातावरण भी मंगलमय रहेगा परिवार के किसी अविवाहित के रिश्ते की बात चलेगी। रिश्तेदारों की आवभगत करनी पड़ेगी। महिला वर्ग का विशेष सहयोग रहने से गृहस्थी में तालमेल बना रहेगा।

वृष : आपका आज का दिन प्रतिकूल परिस्थितियों वाला रहेगा। पूर्व निर्धारित योजनाए विफल होने से निराश रहेंगे। आज किसी को धन देकर भी काम बनाना आसान नही होगा। सरकारी कार्य सिफारिश के बाद भी अधूरे रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर गलत मार्गदर्शन हानि कराएगा। मध्यान के बाद मनमानी स्वभाव आपसी संबंधों में खटास ला सकता है। सेहत का भी विशेष ध्यान रखें रोजगार की उठापटक में खाने पीने का भी होश नही रहेगा। उदर सम्बंधित व्याधि बढ़ने से शरीर के अन्य अंग भी प्रभावित होंगे। किसी भी आकस्मिक हानि से बचने के लिए गुरु मंत्र का जाप करें।

मिथुन : आज के दिन आप प्रत्येक कार्य को देखभाल कर ही करेंगे लेकिन फिर भी किसी भी कार्य मे आशाजनक परिणाम नही मिल पाएंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपके विचार अवश्य पसंद किए जाएंगे लेकिन लाभ दिलाने में कामयाब नही होंगे। आज आर्थक कमी अनुभव होगी इस वजह से भाग-दौड़ भी लगी रहेगी। संध्या के आस-पास जाकर कही से आवश्यकता पूर्ति लायक धन मिल जाएगा। आज धन को लेकर किसी से विवाद में ना पढ़ें। घर मे भी आर्थिक विषय को लेकर चिंता रहेगी। संतानो से शुभ समाचार मिलने से थोड़ी राहत मिलेगी। स्त्रीवर्ग का सहयोग घरेलू उलझनों को कम करेगा।

कर्क : आज के दिन आपको धन के साथ ही मान-सम्मान की भी प्राप्ति होगी साथ ही आज आलोचको की संख्या में भी वृद्धि होगी परन्तु इससे घबराए नही आज आपके आगे आने का साहस कोई नही करेगा। फिर भी महिला वर्ग के कारण थोड़ी परेशानी हो सकती है। कार्य व्यवसाय में उन्नति रहेगी बिक्री बढ़ने से धन की आमद होगी। उधार दिए धन की उगाही अवश्य करें लाभ हो सकता है। परिवार में महिलाओं को छोड़ शेष सभी आपसे प्रसन्न रहेंगे। महिला वर्ग आज दिन भर किसी उधेड़-बुन में लगी रहगी जिससे इनकी मानसिक स्थिति समझपाना कठिन होगा।

सिंह : आज के दिन आप आध्यात्मिक भाव से भरे रहेंगे। दिनचार्य में भी इसकी झलक देखने को मिलेगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर भी आपकी छवि धार्मिक बनेगी परन्तु आज स्वभाव में दयालुता एवं भावुकता अधिक रहने से अन्य लोग इसका नाजायज फायदा भी उठाएंगे जिस कारण बाद में आपको परेशानी खड़ी होगी। कार्य व्यवसाय की गति मंद होने के कारण सीमित मात्रा में आय होगी फिर भी आज व्यर्थ के खर्च भी कम रहने से तालमेल बैठा लेंगे। सहकर्मीयो द्वारा आपकी चुगली अथवा मजाक बनाने पर हल्की फुल्की बहस होगी। पारिवारिक वातावरण शांत रहेगा महिलाये यात्रा की योजना बनाएंगी परन्तु अंतिम क्षण में निरस्त हो सकती है।

यह भी पढ़ें:  10 मार्च 2026 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री जी से

कन्या : आज आप अपने एवं परिजनों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें दवाओं के ऊपर खर्च बढ़ने की संभावना है। आकस्मिक यात्रा के प्रसंग उपस्थित होंगे अतिआवश्यक होने पर ही करें अन्यथा टालना ही हितकर रहेगा। कार्य व्यवसाय में परिश्रम के अनुसार ही फल मिलेगा लेकिन आज उपयुक्त समय नही दे पाने पर लाभ भी अल्प ही रहेगा। अपने कार्य छोड़कर पराये कामो में दिलचस्पी लेने की जगह अपने कार्यो पर ज्यादा ध्यान दें। दाम्पत्य जीवन मे आज नए मतभेद उभरने से संभालना मुश्किल होगा। स्त्री वर्ग शारीरिक रूप से असमर्थ होने के कारण गुस्से में रहेंगी।

तुला : आज का दिन आपके लिये लाभदायक रहेगा। दिन के आरंभ में व्यवसाय से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। कार्यो में आज जल्दी जुट जाएंगे गंभीरता से कार्य करने का फल धन लाभ के रूप में शीघ्रता से मिलेगा। आज अधिनस्थों के कारण थोड़ी असहजता भी हो सकती है। मामूली बातो को अनदेखा करें छोटा मोटा नुकसान भी होने की संभावना है। विदेशी कार्य अथवा शेयर में निवेश लाभ देगा। नौकरी पेशा जातक भी समय पर कार्य पूर्ण कर सकेंगे अतिरिक्त आय के साधन भी बनेंगे परन्तु प्रलोभन नई मुसीबत में डाल सकता है सतर्क रहें। परिवार के बुजुर्ग आज घरेलू कार्यो में सहायता करेंगे महिलाओ का मन इधर उधर ज्यादा भटकेगा।

वृश्चिक : आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी आज आकस्मिक खर्च रहने से थोड़ी परेशानी होगी। स्वास्थ्य में विकार रहने से कार्य प्रभावित होंगे फिर भी देर-अबेर धन लाभ हो ही जायेगा। व्यवसाय में आज उधारी के व्यवहारों को लेकर असुविधा रहेगी। बिक्री तो होगी लेकिन उधार के कारण धन की आमद सीमित मात्रा में खर्च निकालने लायक ही रहेगी। नौकरी पेशा जातक किसी से भी व्यर्थ विवाद से बचें अथवा मानसिक अशांति के साथ सामाजिक प्रतिष्ठा की क्षति हो सकती है। आज किसी महिला के कारण आप पर लांक्षन भी लग सकता है सतर्क रहें। घर वालो की बात मान कर चलें।

धनु : आज के दिन आपके दिमाग मे कोई खुरापात लगी रहेगी। बड़ी बड़ी योजनाए बनाएंगे लेकिन सहयोग एवं धन की कमी इनको करने की अनुमति नही देगी। काल्पनिक दुनिया की सैर करने के कारण दैनिक कार्य अस्त-व्यस्त रहेंगे। आज आपका किसी से किया वादा समय पर पूर्ण नही करने पर निंदा होगी। कार्य क्षेत्र पर आज आप जोखिम लेने से भी घबराएंगे जिस कारण सीमित साधनों से ही काम चलाना पड़ेगा। मध्यान पश्चात किसी के सहयोग से काम चलाऊ धन लाभ होने की संभावना है। परिजन आपकी भावनाओं को समझेंगे सामर्थ्य अनुसार सहयोग भी करेंगे।

यह भी पढ़ें:  आइआइटी खड़गपुर में हॉस्टलों के कमरे खाली कराने के लिए काटे गए इंटरनेट कनेक्शन!

मकर : आपका आज का दिन अशांत बीतेगा। घर हो या बाहर सब जगह अपनी आदत के कारण बैठे बिठाए झगड़ा मोल लेंगे। आज किसी के कार्य मे दखल ना दे नाही किसी को बिन मांगे सलाह से सम्मान हानि हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर सही दिशा में जा रहे काम से छेड़ छाड़ करने का परिणाम हानिकर रहेगा आज कार्यो को स्वाभाविक होने दें नए कार्य का आरंभ अथवा निवेश से बचे आवश्यक परिस्थितियों में किसी अन्य के नाम अथवा सहयोग से कर सकते है लाभ होगा। किसी पुराने विवाद के उभरने से घर का वातावरण खराब रहेगा। भाई-बंधुओ से नही बनेगी।

कुंभ : आपके लिए आज का दिन सुख-शांति दायक रहेगा लेकिन अधूरे कार्यो को पूर्ण करने की जल्दी में दौड़-धूप लगी रहेगी। सरकारी क्षेत्र से राहत वाले समाचार मिलेंगे। समाज के प्रतिष्ठि व्यक्ति का सहयोग मिलने से किसी अतिमहत्त्वपूर्ण कार्य मे सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र पर व्यवस्था बनाने में थोड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी परन्तु शीघ्र ही इसका अनुकूल परिणाम भी व्यापार वृद्धि के रूप में मिलेगा। कई दिनों से टल रहे अनुबंद भी आज अचानक मिलने से प्रसन्नता होगी। परिजन भी आज घरेलू मामलों को आपके ऊपर विश्वाश कर छोड़ देंगे जिनको निपटाने में पत्नी सहयोगी बनेगी।

मीन : आज का दिन आपके लिए शुभाशुभ फलदायी रहेगा। दिन के आरंभ में प्रत्येक कार्य मे सुस्ती रहेगी दैनिक कार्य भी विलम्ब से पूर्ण होंगे। मध्यान आते आते प्रत्येक कार्य स्वतः ही गति पकड़ेंगे। लेकिन आज दिमाग सही निर्णय लेने की स्थिति में नही होने से लाभ के अवसर हाथ आते आते निकल भी सकते है। महत्त्वपूर्ण कार्य अड़ियल रवैया एवं अहम को छोड़ किसी अनुभवी की सहायता से ही करें अन्यथा जहां लाभ होना है वहां हानि होगी। निवेश के लिए आज का दिन शुभ है शीघ्र ही अनुकूल परिणाम मिलेंगे। गृहस्थ में आपकी किसी आदत के कारण मजाक बनाया जाएगा लेकिन आज घरेलू सुख उत्तम ही रहेगा।

आज का पंचांग
15 दिसम्बर, 2021

सूर्योदय: 07:04
सूर्यास्त: 05:24
चन्द्रोदय: 14:49
चन्द्रास्त: 28:26
अयन दक्षिणायने (दक्षिणगोलीय
ऋतु: हेमन्त
कलियुगाब्दः ५१२३
शक सम्वत: १९४३ (प्लव)
विक्रम सम्वत: २०७८ (राक्षस)
मास मार्गशीर्ष
पक्ष शुक्ल
तिथि  द्वादशी (२६:०१ तक)
नक्षत्र भरणी (पूर्ण रात्रि तक)
योग शिव (पूर्ण रात्रि तक)
प्रथम करण बव (१२:४६ तक)
द्वितीय करण बालव (२६:०१ तक)

॥गोचर ग्रहा:॥
सूर्य धनु (२७:४२ से)
चंद्र मेष
मंगल वृश्चिक (उदित, पश्चिम, मार्गी)
बुध धनु (अस्त, पूर्व, मार्गी)
गुरु कुंम्भ (उदय, पूर्व, मार्गी)
शुक्र मकर (उदय, पश्चिम, मार्गी)
शनि मकर (उदय, पूर्व, मार्गी)
राहु वृष
केतु वृश्चिक

शुभाशुभ मुहूर्त विचार :
अभिजित मुहूर्त
अमृत काल २६:१२+ से २८:००
विजय मुहूर्त १३:५४ से १४:३५
गोधूलि मुहूर्त १७:०८ से १७:३२
निशिता मुहूर्त २३:४५ से २४:४०
राहुकाल १२:१२ से १३:२९
राहुवास दक्षिण-पश्चिम
यमगण्ड ०८:२२ से ०९:३९
होमाहुति शनि
दिशाशूल उत्तर
अग्निवास आकाश
चन्द्रवास पूर्व
शिववास कैलाश पर (२६:०१ नन्दी पर)

यह भी पढ़ें:  16 अप्रैल : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

चौघड़िया विचार :
॥दिन का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – अमृत
३ – काल ४ – शुभ
५ – रोग ६ – उद्वेग
७ – चर ८ – लाभ
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – उद्वेग २ – शुभ
३ – अमृत ४ – चर
५ – रोग ६ – काल
७ – लाभ ८ – उद्वेग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

शुभ यात्रा दिशा :
पूर्व-उत्तर (गुड़ अथवा दूध का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष :
संक्रान्ति सूर्य धनु में (पुण्यकाल अगले दिन १०:०६ तक), अखण्ड द्वादशी, मलमास आरम्भ आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण :
आज ३१:०५ तक जन्मे शिशुओ का नाम भरणी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ली, लू, ले, लो) नामाक्षर से रखना शास्त्रसम्मत है।

जोतिर्विद वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
9993874848

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 + five =