फोटो साभार : गुगल

कोलकाता। बंगाल के नादिया जिले की बिष्णुपुर सीमा चौकी पर सीमा गोलीबारी में एक बांग्लादेशी तस्कर की मौत हो गयी। बीएसएफ ने बताया कि सीमा सुरक्षा बल के सैनिकों ने आत्मरक्षा में गोली चलाई। इस घटना में 1 तस्कर मारा गया व बाकी तस्कर भाग गए। सेना के सूत्रों ने बताया कि शनिवार रात को गश्त कर रहे जवानों ने सीमा के समीप सशस्त्र मवेशी तस्करों को गतिविधियों को महसूस किया। तभी सेना के जवान वहां पहुंचे और उन्हें रोकने की। तस्करों की संख्या 15-20के करीब थी। वहीं जवानों की संख्या कम थी।

तस्करों ने जवानों को घेर घेर लिया एवं धारदार हथियारों एवं लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। जवानों ने भी पूरी जांबाजी से उनका मुकाबला किया। जब तस्कर ज्यादा घातक हो गए तो सेना के जवानों ने आत्मरक्षा में गोली चला दी। जिसमें एक जवान घायल हो गया। सूत्रों ने बताया कि घटनास्थल पर दोनों देशों की ओर से थे तस्करों का गिरोह काम कर रहा था। बांग्लादेश में तस्करी करने के लिए भारत की ओर से एक गिरोह साथ दे रहा था।

सूत्रों के मुताबिक तस्करों को डराने के लिए जवानों ने पहले हवा में गोलियां चलायीं लेकिन जब गिरोह का हमला जारी रहा तब एक जवान ने दूसरी गोली चला दी जिससे एक तस्करी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी बाद में मौत हो गई। घटनास्थल से बरामद एक भैंस और मारे गए तस्कर के शव को आगे की कार्रवाई के लिए किशनगंज पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया।

बंगाल में सीमा की सुरक्षा कर रहे बीएसएफ प्रवक्ता का कहना है कि सेना हर कदम कर तस्करों के मंसूबों को नाकाम करने के लिए काम कर रही है। इस दौरान कभी कभी आत्मरक्षार्थ कड़ी कार्रवाई की गई है।बीएस की ओर से लगातार ही तस्करों को पकड़ने का काम चल रहा है। पिछले महीने भी बीएसएफ ने तस्करों सहित बड़ी संख्या में मवेशी जब्त किए थे। इसके साथ ही सोने, गांजे की तस्करी को भी नाकाम किया है।

Shrestha Sharad Samman Awards

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here