Horo

05 जुलाई : आज का राशिफल व पंचांग जानें- पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से

।।आज का राशिफल एवं पंचांग।।
05 जुलाई 2023, बुधवार

मेष : (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज आपका दिन आपके लिए उत्तम है। सभी काम आपके मन मुताबिक पूरे होंगे। आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर वरिष्ठ आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। छात्रों को अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए समय – सारिणी में बदवाल करने की जरूरत है। आप अपने करियर को लेकर थोड़ा परेशान होंगे। आपकी मुलाकात या बात किसी पुराने मित्र से हो सकती है, जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी। घरेलू वातावरण किसी मुख्य घटना से भावनात्मक हो सकता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी , वु , वे, वो)
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। सारी इच्छाओं की पूर्ति होगी। आपका कला के क्षेत्र की तरफ रुझान बढ़ेगा। आपको व्यापार से लाभ तो होगा, लेकिन आपके घर के खर्चों में वृद्धि भी होगी। बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। दूसरों के मामलों में दखल ना दें, आवश्यकता पड़ने पर ही अपनी राय दें। आपके बच्चे आपको शुभ समाचार दे सकते हैं। जिससे आपको खुशी होगी। घर की परेशानियों से राहत मिलेगी।

मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। अगर आप नौकरी कर रहें तो ट्रांसफर किसी ऐसे स्थान पर हो सकता है, जहां से आना जाना करने में आपको आसानी होगी। हो सके तो उधार के लेन-देन से बचें। आपको व्यापार में धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है। ऑफिस में आज कुछ सहकर्मी आपके काम को लेकर आपका सपोर्ट करेंगे। जिससे ऑफिस का माहौल बदल सकता है। इस राशि के छात्रों के लिए दिन अच्छा है।

कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन परिवार के साथ बीतेगा। पारिवारिक कार्यो को करने में घर के सभी सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। आपका समय बच्चों के साथ अधिक बीतेगा साथ ही उनको कुछ अच्छा सिखा भी सकते है। कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है। मित्र से निजी समस्यायों को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। यात्रा हो सकती है जो किसी भी काम से सम्बन्धित हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी दोस्त/रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहेगा। कम्पटीटिव एग्जाम से सम्बंधित कोई अच्छा समाचार आपको मिल सकता है। प्रेमी के लिए दिन बढ़िया है। अगर कोई नयी गाड़ी खरीदना चाह रहे हैं तो ले लीजिए। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी।

यह भी पढ़ें:  विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस 3 मई 2025 विशेष...

कन्या : (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। किसी कार्य को पूरा करने के लिए योजना बना सकते हो। अपने व्यापार को लेकर मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। आपकी उलझने कम हो सकती हैं। प्रेमी के लिए दिन अनुकूल है। इंजीनियर्स के लिए दिन अच्छा रहेगा, किसी कम्पनी से जॉब के ईमेल आ सकती है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

तुला : (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। व्यापार में लाभ होगा जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आप किसी दोस्त की मदद करने के लिए उसके घर जा सकते हैं। ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा। राजनीतिक और सामजिक कार्यों से जुड़े लोगो की तारीफ हो सकती है। परिवार के साथ रात को डिनर का प्लान बन सकता है।

वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे होने में आसानी होगी। आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। सरकारी ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। आर्किटेक स्टूडेंट के लिए किसी मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आ सकता है।

धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन अच्छा रहेगा, ऑनलाइन क्लास से कुछ नया सीखने को मिलेगा। परिवार ने एकता का माहौल रहेगा किसी कार्य को लेकर सब एक मत हो सकते है। जीवनसाथी को कुछ अच्छा सा उपहार दे सकते हैं, रिश्ता और भी मधुर होगा। जो लोग ऑफिस का काम घर से कर रहे हैं उनको अपने काम पर विशेष ध्यान देना चाहिए। महिलाएँ घर का कार्य जल्दी समाप्त कर के परिवार वालो पर ध्यान देंगी।

यह भी पढ़ें:  08 नवंबर 2024 : आज का राशिफल व पंचांग जाने पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री से

मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज आपका दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है, बेहतर होगा कि किसी भी बात पर गुस्सा करने से बचें। पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। कलात्मक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले मित्रों से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। आपको कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है। आपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें। आप जितना हो सके दूसरों की राय लेकर ही किसी कार्य की शुरूआत करें सफलता मिलनी तय है। ऑफिस में आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। छात्रों के लिए दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है, पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों का दिन अच्छा है, आपकी बातों से लोग प्रभावित होंगे। आपकी सोच में सकरात्मकता आयेगी। महिलाएं शॉपिंग करते समय खुद को थोड़ा काबू में रखें खर्च बढ़ सकता है। थिएटर से जुड़े लोगों के लिये दिन बढ़िया है, आपके काम की तारीफ होगी। इस राशि के विवाहितों के लिए दिन बढ़िया रहेगा।

कृपया ध्यान दें : यद्यपि शुद्ध राशिफल की पूरी कोशिश रही है फिर भी इन राशिफलों में और आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ अन्तर हो सकता है। ऐसी स्थिति में आप किसी ज्योतिषी से अवश्य सम्पर्क करें। किसी भी भिन्नता के लिए हम उत्तरदायी नहीं हैं। आपका दिन मंगलमय हो।

।।आज का पंचांग।
05 जुलाई 2023, बुधवार
हिन्दी माह श्रावण

तिथि द्वितीया 10:01:35am
पक्ष कृष्ण
नक्षत्र उत्तराषाढा 05:38:28am
नक्षत्र श्रवण 02:55:01pm
योग वैधृति 07:46:06am
योग विश्कुम्भ 03:47:02am
करण गर 10:01:35am
करण वणिज 08:14:31pm
चन्द्र राशि मकर
सूर्य राशि मिथुन
रितु वर्षा
आयन दक्षिणायण
संवत्सर (नल) पिंगल
विक्रम संवत 2080
शक संवत 1945

यह भी पढ़ें:  सिलीगुड़ी : भयावह अग्निकांड से पीड़ितों की मदद को आगे आया नगर निगम

वाराणसी
सूर्योदय 05:04:44am
सूर्यास्त 18:43:21pm
चंद्रास्त 06:43:25am
चंद्रोदय 20:50:07pm
सूर्योदय
लग्न मिथुन 18°33′, 78°33′
सूर्य नक्षत्र आद्रा
चन्द्र नक्षत्र उत्तराषाढा

आज जन्में बच्चों का नक्षत्र पद, चरण
जी उत्तराषाढा 05:38:28am
खी श्रवण 10:56:59am
खू श्रवण 04:15:48pm
खे श्रवण 09:35:06pm
खो श्रवण 02:55:01am

आज का दिशा शूल उत्तर

ज्योतिर्विद् वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + eleven =