बंगाल में ममता के समर्थन में उतरा योगेंद्र यादव का संगठन

Kolkata Hindi News, कोलकाता। कोलकाता में लोकसभा चुनाव-2024 में भाजपा के खिलाफ राजनीतिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव के नेतृत्व में नागरिक समाज समूह ”भारत जोड़ो अभियान” का समर्थन पाने के लिए तृणमूल कांग्रेस पूरी तरह आश्वस्त है। भारत जोड़ो अभियान की पश्चिम बंगाल इकाई ने मध्य कोलकाता के कई इलाकों में दीवारों को पोस्टरों से पाट दिया गया है।

जिसमें भाजपा के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस को जनता का समर्थन देने का आह्वान किया गया है। संगठन के पदाधिकारियों के अनुसार, वे राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के खिलाफ हैं। इसलिए वे तृणमूल कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं क्योंकि पश्चिम बंगाल में भाजपा खेमे के खिलाफ सबसे मजबूत राजनीतिक ताकत तृणमूल है।

पश्चिम बंगाल में संगठन के संयोजक कल्याण सेनगुप्ता ने कहा कि हम सार्वजनिक आउटरीच कार्यक्रम आयोजित करके ऐसी चीजों के खिलाफ जन जागरूकता पैदा करने की भी कोशिश कर रहे हैं। हम अगले साल लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद भी इसे जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि सभी को भाजपा के खिलाफ एकजुट होना चाहिए।

हालांकि, प्रदेश भाजपा नेतृत्व इस घटनाक्रम को ज्यादा तूल नहीं देना चाहता। पश्चिम बंगाल में भाजपा के राज्य प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा कि 2024 का चुनाव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एक स्थिर सरकार के लिए होगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *