इन राशियों के लिए अच्छा है योग, कैसा रहेगा आपका दिन देखें यहां

मेष (Aries) : आज का दिन प्रेम-प्रसंग के लिए हर तरह से अनुकूल है। पर किसी से भी बहस करने से बचें। मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें। मन प्रसन्न्न रहेगा।

वृष (Taurus) : आज के दिन आप अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से संबंधित यात्राओं का आपको लाभ मिलेगा, पर स्वास्थ्य का पूरा-पूरा ख्याल रखें। आज किसी से वाद-विवाद न करें।

मिथुन (Gemini) : आज के दिन विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग है। किसी विशेष कार्य में पिता का सहयोग मिलेगा। इसलिए जरा भी निराश न हों। क्या न करें-किसी से न उलझें।

कर्क (Cancer) : आज के दिन आप अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। अचानक धन लाभ या धन हानि की संभावना बन रही है। आज मन को अनियंत्रित न होने दें।

सिंह (Leo) : आज के दिन आपकी सृजनात्मकता आपको अन्य साथियों से आगे ले जाएगी। खर्च की अधिकता रहेगी। प्रसन्न रहें।  आंखें बंद करके किसी पर विश्वास ना करेंं।

कन्या (Virgo) : आज के दिन आप अपने करीबियों से गलतफहमियां दूर कर सकेंगे और नए वादे भी किए जाएंगेे। मेहनत एवं अनुभव द्वारा कुछ नवीन स्थितियों को पाएंगे। आज पैसे का निवेश न करें।

तुला (Libra) : आज आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. धन की आवक बनी रहेगी, पर खर्च बढ़ सकते हैं। कार्यक्षेत्र में विशेष प्रयास करने पड़ेंगे। आज विषम परिस्थितियों में भी साहस न खोएं।

वृश्चिक (Scorpio) : आज आपकी यात्रा सुखद व मनोरंजक होगी। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे। विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग है। क्या न करें- कोई भी जोखिम भरा कार्य आज ना करें।

धनु (Sagittarius) : आज के दिन शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छे लाभ का योग है। पिता और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। क्या न करें- शत्रु पक्ष को आज खुद पर हावी ना होने दें।

मकर (Capricorn) : आज के दिन आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा स्थान परिवर्तन भी संभव है।  खान-पान को असंयमित ना होने देंं।

कुंभ (Aquarius) : आज के दिन आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति भी बनी रहेगी। क्या न करें-अपनी वाणी को कहीं भी कठोर ना होने दें।

मीन (Pisces) : आज के दिन समाज में आपको मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख-शांति रहेगी।किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं। नए वाहन को लेकर असावधान न होंं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *