राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना में यशवंत भण्डारी ‘यश‘ प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त

उज्जैन। राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्णयानुसार मध्यप्रदेश इकाई के प्रदेशाध्यक्ष यशवंत भण्डारी ‘यश‘ झाबुआ को नियुक्ति पत्र राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्रजकिशोर शर्मा के अनुमोदन से राष्ट्रीय महासचिव डॉ. प्रभु चौधरी ने प्रेषित किया है। यह जानकारी राष्ट्रीय प्रवक्ता सुंदरलाल जोशी ने देते हुए बताया कि भण्डारी ने गत 2019 में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य समारोह एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी मांडव गढ़ में शिक्षक संचेतना के साथ सम्पन्न करवाया। तत्पश्चात् आप लगातार अनेक दायित्वों में सक्रिय है।

यशवंत भण्डारी चेयरमैन आईआईटी जोबट, जिला संयोजक भाजपा सहकारिता मोर्चा, अध्यक्ष दहेज सलाहकार बोर्ड, संयोजक श्री मालवा जैन महासंघ, अध्यक्ष सनातन सत्संग समिति, पूर्व अध्यक्ष रोटरी क्लब झाबुआ, पूर्व पार्षद नगर पालिका परिषद झाबुआ। आप वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार के रूप में देश के अनेक पुरस्कार सम्मान प्राप्त है। आपकी 10 प्रमुख पुस्तके आनंद अश्रु, आदि है।

यशवंत भण्डारी को शिक्षक संचेतना के संरक्षक डॉ. शैलेन्द्रकुमार शर्मा, हरेराम वाजपेयी, डॉ. शहाबुद्दीन शेख, सुवर्णा जाधव, डॉ. हरिसिंह पाल, डॉ. अनसूया अग्रवाल, डॉ. दीपिका सुतोदिया, डॉ. शिवा लोहारिया, डॉ. संगीता मण्डल, डॉ. अशोक कुमार भार्गव, ब्रजकिशोर शर्मा, डॉ. ओमप्रकाश प्रजापति, श्वेता मिश्र, सुंदरलाल जोशी, राकेश छोकर, डॉ. सुनीता मंडल, डॉ. ज्योति जैन, शैली भागवत, संगीता केसवानी, डॉ. प्रभु चौधरी, राजेन्द्र कांठेड़, हरचरणसिंह चावला, डॉ. लक्ष्मीनारायण सत्यार्थी, डॉ. अरूणा सराफ, डॉ. कृष्णा जोशी, प्रभा बैरागी, डॉ. शहेनाज शेख, प्रतिभा सिंह, दिव्या मेहरा, डॉ. बालासाहेब तोरस्कर, डॉ. चेतना उपाध्याय, धर्मेन्द्र बम, डॉ. रेणू सिरोया, रजनी प्रभा, प्रगति बैरागी, संगीता तिवारी, कृष्णा श्रीवास्तव, डॉ. अर्चना दुबे, राजकुमार यादव, विनोद दुबे, डॉ. रजिया शेख, डॉ. मनीषा दुबे, विनोद वर्मा आदि ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *