Yami Gautam's film 'Article 370' banned in Gulf countries

खाड़ी देशों में बैन हुई यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल-370’

मुंबई: यामी गौतम की ‘आर्टिकल-370’ फिल्म फिलहाल भारत में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। कथानक और कलाकारों के दमदार अभिनय के कारण यह फिल्म काफी लोकप्रिय हो रही है। हालांकि, इस फिल्म को खाड़ी देशों बहरीन, कुवैत, इराक, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में बैन कर दिया गया है।

खाड़ी देशों में भारतीय सिनेमा का बहुत बड़ा योगदान है। ऐसे में ‘आर्टिकल-370’ फिल्म को खाड़ी देशों में यानी बहरीन, कुवैत, इराक, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में बैन कर दिया गया है।

इन देशों में ‘आर्टिकल-370’ फिल्म पर प्रतिबंध लगाना मेकर्स लिए बड़ा झटका है। बैन की सही वजह अभी तक सामने नहीं आई है लेकिन ऐसा लगता है कि इसका असर ‘आर्टिकल-370’ की कमाई पर जरूर पड़ेगा।

फिलहाल ‘आर्टिकल-370’ भारत में अच्छी कमाई कर रही है। फिल्म ने रिलीज होने के बाद अब तक वीकेंड पर 34 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। ‘आर्टिकल-370’ का निर्माण जियो स्टूडियोज और आदित्य धर ने किया है। इसमें यामी गौतम, प्रियामणि, अरुण गोविल, किरण करमरकर, वैभव तत्ववादी मुख्य कलाकार हैं।

अगर आपको स्टोरी पसंद आई हो तो लाइक और फॉलो करें। जुड़े रहें हमारे साथ। धन्यवाद
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *