नारी शक्ति ही भारत की प्राण वायु: मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि महिलाएं और बेटियां भारत के सपनों को पूरा कर रहे हैं और नारी शक्ति ही भारत की प्राण वायु है। मोदी ने रविवार को आकाशवाणी पर अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात के 99 वें संस्करण में राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं प्रत्येक क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहीं हैं और अपना अलग स्थान बना रही हैं। ऐसी सभी महिलाएं, बेटियां भारत और भारत के सपनों को ऊर्जा दे रही हैं। नारीशक्ति की ये ऊर्जा ही विकसित भारत की प्राणवायु है। उन्होंने कहा,“ यह नवरात्र का समय है, शक्ति की उपासना का समय है।

आज, भारत का जो सामर्थ्य नए सिरे से निखरकर सामने आ रहा है, उसमें बहुत बड़ी भूमिका हमारी नारी शक्ति की है। हाल-फिलहाल ऐसे कितने ही उदाहरण हमारे सामने आये हैं। आपने सोशल मीडिया पर, एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव जी को जरुर देखा होगा। सुरेखा जी, एक और कीर्तिमान बनाते हुये वंदे भारत एक्सप्रेस की भी पहली महिला लोको पायलट बन गई हैं।”

प्रधानमंत्री ने ऑस्कर जीतने वाले गुनीत मोंगा और कार्तिकी गोंज़ाल्विस का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी डॉक्यूमेंट्री एलीफेंट विहस्पर्स ने ऑस्कर जीतकर देश का नाम रौशन किया है। देश के लिए एक और उपलब्धि भाभा आणविक शोध केंद्र की वैज्ञानिक ज्योतिर्मयी मोहंती ने भी हासिल की है। ज्योतिर्मयी को रसायन विज्ञान और रसायनिक इंजीनियरिंग के क्षेत्र में आई यू पी ए सी का विशेष पुरस्कार मिला है। इस वर्ष की शुरुआत में ही भारत की अंडर -19 महिला क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप जीतकर नया इतिहास रचा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *