मालदा में आग में झुलस कर महिला की मौत

मालदा। पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में रात के अंधेरे में खाना बनाने के दौरान आग में झुलसी महिला की चिकित्सा के दौरान मौत हो गई। शुक्रवार रात घटना चांचल महकमा के रतुआ थाना के बाहरल इलाके की है। मृतका का नाम हसीना बीबी (30) था। परिवार में पति शेख शरीफुद्दीन और एक बेटा है। परिवार और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रोज की तरह शुक्रवार रात को भी वह खाना बना रही थी। इसी दौरान उसके कपड़े में आग लग गई और उसका शरीर का अधिकांश हिस्सा जल गया।

उसके चीखने की आवाज सुनकर घर के सदस्य उस तरफ दौड़े तो देखा कि उसके शरीर में आग लग गई है। उन्होंने तुरंत उसे रतुआ ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उसे मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया और शनिवार सुबह चिकित्सा के दौरान उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के मॉर्ग में ले जाया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *