‘देश से बीजेपी को हटाएंगे, अब हर राज्य में होगा खेला’ बोलीं- सीएम ममता

कोलकाता: शहीद दिवस रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को केंद्र की बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला। ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र से बीजेपी को हटाकर रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बंगाल के बाद अब देश भर में खेला होगा। देश के हर राज्य में अब खेला होगा।

ममता बनर्जी ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव की अभी से तैयारी करेंगे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में विपक्षी नेताओं के साथ बैठक करने का भी संकेत दिया। से ममता बनर्जी ने कहा कि वह जल्द ही दिल्ली जाएंगी।

आए दिन पेट्रोल डीजल का दाम बढ़ रहा है। क्यों दाम बढ़ेगा। है किसी को नहीं छोड़ेंगे हमारी पार्टी को हर रोज परेशान कर रहे हैं। हमने पी के अब से के साथ बैठक किया इन लोगों ने सब रिकॉर्ड कर लिया। हमने मीटिंग में क्या चर्चा की इन लोगों ने सब रिकॉर्ड कर लिया।

हम डरेंगे नहीं। लड़ेंगे, करेंगे,‌जीतेंगे। बंगाल में बहुत सारा काम बाकी है। जिन्होंने विधानसभा चुनाव 2021 के दौरान गद्दारी किया इन्हें राज्य की जनता विदाई देगी। बीजेपी में गद्दारों का ही जन्म होता है। अच्छे लोगों का नहीं। वह संस्कृति नहीं जानते हैं। वह देश नहीं जानते हैं।

वे सभी की बोली बंद करना चाहते हैं। इसी प्रकार की राजनीति हमें पसंद नहीं है। सीएम ने कहा कि हर साल हम एकुशी दिवस मनाते हैं। इस साल हमने 50,00000 लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा था लेकिन कोरोना वायरस के चलते इस बार भी हमें रैली वर्चुअली करनी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *