जिस राज्य में कांग्रेस की सरकार है उन राज्यों में जातिगत जनगणना कराएंगे : राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा आज कांग्रेस कार्य समिति (CWC) की 4 घंटे तक जातिगत जनगणना पर चर्चा हुई। कांग्रेस की कार्य समिति ने एक निर्णय लिया है, हमारे मुख्यमंत्रियों ने भी निर्णय लिया है कि वे भी अपने राज्यों में जातिगत जनगणना को आगे बढ़ाएंगे। राहुल गांधी ने कहा कांग्रेस अध्यक्ष ने हमारी जो सबसे बड़ी निर्णय लेने वाली कार्य समिति ने निर्णय लिया है कि हम जातिगत जनगणना करवाएंगे।

इसके साथ ही साथ भाजपा को इसे करवाने पर भी ज़ोर डालेंगे और अगर वे नहीं करते हैं तो उन्हें पीछे हट जाना चाहिए क्योंकि देश जातिगत जनगणना चाहता है। INDIA गठबंधन इसका समर्थन करेगी। राहुल ने कहा आज दो हिंदुस्तान बन रहे हैं एक अडाणी जी वाला और दूसरा सबका।

जातिगत जनगणना साफ दिखाएगा कि हिंदुस्तान में कितने और कौन लोग हैं, हमें यह पता लग जाएगा कि कितने लोग हैं और धन किसके हाथ में हैं। शायद इसमें हमारी भी ग़लती है जो कि हमने पहले नहीं की लेकिन हम उसे पूरा करके दिखाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *