664e6df6 c7c7 4daf ba44 d5e2c9336ace

हावड़ा में पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पत्नी को जेल

उमेश तिवारी, हावड़ा : पति आत्महत्या कर रहा है और पत्नी तस्वीरें लेने में व्यस्त थी। ऐसा ही सनसनीखेज वीडियो पुलिस के हाथ लगी है। पुलिस ने नेहा शुक्ला को पति को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर आज उसे हावड़ा जिला अदालत में पेश किया, जहाँ से उसे 14 दिनों के लिए जेल हिरासत में भेज दिया गया।

क्या है घटना : घटना 8 मार्च की है, जब अमन साव अपनी पत्नी नेहा की बेवफाई से तंग आकर उससे झगड़ रहा था और आत्महत्या की धमकी दे रहा था। लेकिन उसपर कोई असर नहीं हो रहा था। अमन कह रहा था कि वह कुछ ऐसा करेगा, जिससे वह पूरा जीवन याद रखेगी। नेहा यह सुनकर हँसने लगती है। फिर अमन फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर लिया और नेहा उसके मौत का वीडियो बनाती रही।

नेहा ने किसी भी तरह से अमन को बचाने की कोशिश नहीं की। प्राप्त जानकारी के अनुसार हावड़ा के बाली थाना अंतर्गत बादमतला निवासी अमन साव, हावड़ा के ही लिलुआ की रहने वाली नेहा शुक्ला से प्रेम विवाह किया था। अमन मंगला हाट का कपड़ा व्यापारी था। विवाह पांच साल तक चला था। लेकिन नेहा का हुगली जिले के उत्तरपाड़ा के एक युवक के साथ विवाहेतर संबंध था। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते थे।

यह भी पढ़ें:  कोलकाता में प्रोमोटर के घर में घुसकर गोलीबारी, युवक घायल

अमन ने नेहा के परिवार वालों से शिकायत की लेकिन नेहा ने इसकी परवाह नहीं की। कभी-कभी वह रात को पार्टी करने के बाद देर से आती थी। एक दिन वह अपने प्रेमी के साथ दिल्ली चली गयी। कुछ समय बाद, वह वापस आई और अमन पर तलाक लेने के लिए दबाव डालने लगी। एक दिन अमन को नेहा के मोबाइल हाथ लग गया। मोबाइल में उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक तस्वीर मिली। तब अमन ने कहा कि वह कुछ ऐसा करेगा, जिसे नेहा पूरा जीवन याद रखेगी।

नेहा यह सुनकर हँसने लगी। फिर अमन ने आत्महत्या कर ली। नेहा ने घर से भागने की कोशिश की। लेकिन उसके ससुराल वालों ने उसे पकड़ लिया। उसके बाद उसके ससुराल वालों ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया, जिसे पुलिस को सौंप दिया गया। अमन के पिता ने बाली थाने में नेहा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  बारिश से फिर बेहाल होगा बंगाल? शुक्रवार तक कई जिलों में भारी बारिश के आसार, अलर्ट जारी

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  बंगाल : टीटागढ़ में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, 12 घंटे बैरकपुर बंद का आह्वान
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − two =