IMG 20210325 WA0010

सबंग में क्यों तेज हो रही राजनीतिक तपिश !!

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर : जंगल महल के सबंग विधानसभा क्षेत्र में चुनाव नजदीक आने के साथ ही तनातनी की तपिश भी बढ़ती जा रही है । टकराव की छिटपुट घटनाओं के बीच तृणमूल कांग्रेस ने दलीय उम्मीदवार डॉ. मानस भुइयां पर जानलेवा हमले की कोशिश का आरोप लगाया । टीएमसी नेता अबु कलाम बख्श ने चुनाव आयोग समेत शासकीय अधिकारियों को वाकये की जानकारी देते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है। बख्श के मुताबिक बुधवार की देर शाम डॉ. भुइयां चटग्राम में आयोग द्वारा अनुमोदित कार्यक्रम कर समर्थकों संग बाइक से वापस लौट रहे थे, तभी नानका इलाके में कुछ लोगों ने उन पर हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान उन्हें पीछे से डंडा मारने की कोशिश भी की गई।

हालांकि बाइक चालक की तत्परता से डॉ. भुइयां बच गए। हमलावरों के भाजपा समर्थक होने का आरोप लगाते हुए बख्श ने कहा कि इसके पहले भी उपद्रवियों ने प्रसन्नजीत जाना नामक एक टीएमसी समर्थक का मार कर हाथ तोड़ने के बाद उसे पानी में फेंक दिया। वाकये के बाद भुइयां समेत दलीय नेता उस जख्मी कार्यकर्ता का हाल – चाल लेने सबंग अस्पताल पहुंचे। आरोपों पर पक्ष जानने के लिए सबंग के भाजपा उम्मीदवार अमूल्य माईती से संपर्क की कोशिश की गई , लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  कैलाश विजयवर्गीय बोले- बंगाल में NRC की कोई योजना नहीं, CAA करेंगे लागू

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  बंगाल में ISF से गठबंधन पर BJP का तंज, कहा- कांग्रेस का ना कोई ईमान, ना विचारधारा
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 5 =