Bengal News : मुकुल रॉय की विधायकी खतरे में!

Kolkata Desk : भाजपा से TMC में लौटे मुकुल रॉय की विधायकी खतरे में है। पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता और भाजपा विधायक शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी को मुकुल की सदस्यता खत्म करने को लेकर अर्जी दी है। शुभेंदु ने अपनी अर्जी में दलबदल विरोधी कानून के तहत सदन में मुकुल रॉय की सदस्यता को अयोग्य घोषित करने की मांग की है। भाजपा विधायक मनोज तिग्गा ने इस बात की जानकारी दी है।

बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे मुकुल रॉय और उनके बेटे सुभ्रांशु रॉय 11 जून को TMC में शामिल हो गए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की उपस्थिति में करीब 4 साल बाद घर वापसी की। इससे पहले 2017 में वे TMC छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *