2kol9 exam

बंगाल बोर्ड : बाकी परीक्षाओं की तारीख बदली, अब इस दिन होगी परीक्षा

कोलकाता : कोरोना खतरे के चलते वेस्ट बंगाल बोर्ड के उच्च माध्यमिक की टाली गई परीक्षाओं को लेने के लिए हाल ही में राज्य सरकार ने नई तारीखों का ऐलान किया था। अब परीक्षाओं की तारीख बदल गई है। मंगलवार को राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा कि वेस्ट बंगाल बोर्ड के उच्च माध्यमिक की बाकी परीक्षा 29 जून के बदले 2 जुलाई से शुरू होंगी। यानी की बाकी परीक्षाएं अब 2, 6 और 8 जुलाई को ली जाएंगी।

बीते 1 जून से देशभर में अनलॉक 1 के साथ-साथ 30 जून तक के लिए कंटेनमेंट जोन में लाॅकडाउन 5.0 लागू है। 30 जून तक स्कूल, काॅलेज, विश्वविद्यालय समेत सभी शैक्षणिक संस्थान बंद हैं। गौरतलब हो कि 20 मई को उच्च माध्यमिक की टाली गई परीक्षाओं को लेने के लिए राज्य सरकार ने नई तारीखों का ऐलान किया था।

राज्य के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने कहा था कि बेस्ट बंगाल बोर्ड के उच्च माध्यमिक की बाकी परीक्षाओं को 29 जून, 2 और 6 जुलाई को लिया जाएगा। उन्होंने कहा था कि परीक्षा केन्द्र में फिजिकल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखना होगा। एक केंद्र में 80 से अधिकतम 100 परीक्षार्थी बैठ सकेंगे। परीक्षार्थियों को मास्क पहनकर आना होगा तथा सेनेटाइजर भी साथ रखना होगा।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  डेंगू को लेकर बंगाल विधानसभा में हंगामा, भाजपा का वाकआउट

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  बंगाल में 2026 चुनाव के बाद तृणमूल की विदाई तय : अमित मालवीय
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *